preeti  patel
preeti patel· 4 साल पहले
लेखक

सर्दियों में अलसी के लड्डू खाने से क्या होता है?और इसे कैसे बनाते हैं?

3
511

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/05/26

सर्दियों में अलसी के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी माने जाते हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि गुड़, घी और मेवे इसे ऊर्जा से भरपूर बनाते हैं। ठंड के मौसम में सीमित मात्रा में अलसी के लड्डू खाने से शरीर को ऊर्जा और गर्माहट मिल सकती है तथा फाइबर पाचन के लिए भी उपयोगी होता है। इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले अलसी को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनकर ठंडा करें और दरदरा पीस लें। इसके बाद घी में गोंद, नारियल और काजू-बादाम जैसे मेवों को हल्का भून लें। अब गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाकर इसमें पिसी हुई अलसी और सभी भुनी हुई सामग्री मिला दें। मिश्रण थोड़ा ठंडा और हाथ से संभालने योग्य होने पर इसके छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें। तैयार लड्डुओं को ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है।

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/25/21

सर्दियों में हमें अलसी के लड्डू बना कर खाना चाहिए यह आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है सर्दियों में अलसी लड्डू खाने से आप बीमारियों के शिकार नहीं होंगे जैसे की खांसी आदि के लिए भी फायदेमंद है इसे बनानें की विधि के बारे में बात रही हुँ

सामग्री
1. आधा किलो अलसी भुजा हुआ
2. हमें आधा किलो आटा गेहूँ का
3. दो कप टुकडों में गुड
4. घी आधा किलो लेना है
5. 100 ग्राम काजू ले
6. 100 ग्राम बादाम ले
7. एक चम्मच पिस्
8. 100 ग्राम खाने वाली गोद ले
9. छोटी इलायची थोड़ी सी लेलेलेख की तस्वीर

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/25/21

सबसे पहले हमें अलसी के लड्डू बनाने के लिए हमें अलसी को अच्छी तरह से दूध लेना चाहिए फिर बोलने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा सुखा लेना चाहिए फिर एक कड़ाही में अलसी को धीमी आंखें मूंद लेना चाहिए बोलने के बाद हमें 200 ग्राम काजू 200 ग्राम किसमिस, 200 ग्राम बदाम हमें सब ड्राई फूड ले लेना चाहिए इसके बाद उसमें घी की मात्रा काफी अधिक करना चाहिए और उसमें भूल जा हुआ हल्का आटा डालना चाहिए और गुड़ भी डालना चाहिए फिर हम आसानी से अधिक लड्डू गोल के आकार में बांध कर लेते हैं अलसी के लड्डू खाने के फायदे अलसी के लड्डू खाने से हमें खांसी सर्दी इन सब से छुटकारा मिलता है तथा ठंड से बचाव होता है और जो हमारे शरीर का दर्द होता है वह भी दूर होता है.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/25/21

अलसी के लड्डू सर्दियों में खाने मैं बड़े ही स्वादिष्ट और फायदेमंद साबित होते हैं इससे हमारी सारी छोटी-छोटी बीमारियां ठीक हो जाती है! तो आइए जानते हैं कि अलसी के लड्डू हम घर में कैसे तैयार कर सकते हैं -

- सबसे पहले 1 किलो भुंजी हुई अलसी
1किलो गेहूं का आटा
1किलो गुड
1 किलो घी
200 ग्राम काजू
200 ग्राम बादाम
2 चम्मच पिस्
200 ग्राम खाने वाली गोद
सबसे पहले भुनी हुई आलसी को ग्राइंडर में डालकर पीस लो! फिर एक कढ़ाई में घी डालकर गेहूं के आटे को भून लो और जब आटा भूज जाए तो उसको एक बर्तन में निकाल लो, और इसी प्रकार सभी मेबे को भी डाल कर भून लो और उसके छोटे-छोटे टुकडे कर लो! इसके बाद एक कढ़ाई में पानी और गुड़ डालो और सिरे को तब तक पकाएं जब तक कि उसकी एक डोर ना बनने लगे जब सिरा आपके हाथों पर चिपकने लगे तो समझ लेना कि आपका सिरा बनकर तैयार हो गया है!इसके बाद आप अलसी के आटा,गेहूं के आटा और सभी प्रकार के मेंबे को उस पर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें, और इसके बाद उसको अपने दोनों हाथों से एक छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर ले! और इन लड्डू को हर रोज सुबह खाएं!

जिससे हमारी बीमारियां जैसे खांसी जुखाम आदि ठीक हो जाती!लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1