स्वप्न ज्योतिष क्या है, यह ज्योतिष शास्त...

K

| Updated on March 6, 2019 | Astrology

स्वप्न ज्योतिष क्या है, यह ज्योतिष शास्त्र से कैसे अलग है?

1 Answers
638 views

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on November 3, 2025

हिन्दू धर्म में जैसे ज्योतिष का महत्व होता है, वैसे ही स्वप्न ज्योतिष का भी बहुत बड़ा महत्व है | ज्योतिष शाश्त्र का अर्थ है, जिसमें मनुष्य को किसी भी बात की जानकारी सपनों से हो जाती है | अर्थात सपनों का देखना भविष्य की घटनाओं संकेत होता है | आइये जानते हैं कि यह स्वप्न ज्योतिष क्या होता है |

- अगर आपके सपने में सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ इस बात से लगाया जाता है कि आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है | अर्थात आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है | सपने में सांप का दिखना धन लाभ का भी सूचक माना जा सकता है|

- अगर आपके सपने में उल्लू दिखाई दे तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है | इससे धन हानि और कोई अशुभ घटना होने की आशंका हो सकती है |

- अगर कभी ऐसा सपना आये कि आपका पर्स किसी ने चोरी कर लिया हो तो यह हानि का संकेत होता है | सपने में फटी हुई जेब देखना भी नुक्सान का सूचक माना जाता है |

- कभी अगर आपके सपने में आम से भरा हुआ पेड़ दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कुछ अच्छा होने वाला है |

- अगर आपके सपने में भगवान शिव का मंदिर नज़र आता है तो इसका अर्थ है कि आपको 2 पुत्रों का वरदान प्राप्त है और साथ ही बीमारियों से मुक्ति मिलती है |

- अगर आप अपने सपनो में बच्चों को देखते हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में अच्छा समय आने वाला है और संतान प्राप्ति के योग बन सकते है |

- अगर सपने में आपको बाढ़ दिखाई देती है तो इसका अर्थ यह होता है कि आपको धन की हानि हो सकती है |

और पढ़े- ज्योतिष शास्त्र की मदद से मंगल दोष कैसे हटाया जा सकता है ?

0 Comments