H
Updated on Apr 26, 2024education

एक श्लोकी रामायण क्या है?

6
2 Answers

avatar
Modern India Explorer
Answered on Apr 25, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि एक श्लोकी रामायण क्या है। जैसा कि आप सभी जानते हैं की रामायण में भगवान राम के चरित्र के बारे में लिखा होता है और उसमें यह भी बताया गया है कि राम नाम का जाप करने से सारे पाप कट जाते हैं। पर चलिए मैं आपको बताती हूं की रामायण में एक श्लोकी रामायण क्या होती है और इसके क्या फायदे होते हैं।

 

एक श्लोकी रामायण - रामायण में यदि आप सिर्फ एक मंत्र का ही विधि विधान से जाप करते हैं तो संपूर्ण रामायण का फल मिल सकता है। इस एक मंत्र को ही एक श्लोकी रामायण कहते हैं। कहने का मतलब है कि यदि आप पूरी रामायण को नहीं पढ़ते हैं केवल इस एक मंत्र को पढ़ लेते हैं तो आपको पूरी रामायण पढ़ने का फल मिल जाता है। इस एक मंत्र के जाप करने से आपकी सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।चलिए हम आपको बताते हैं कि वह मंत्र कौन सा है जो एक श्लोकी है और इस मंत्र को पढ़ने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं-

अदी राम तपोवनादी हात्वा मृगम कांचनम्।

वैदीही हरणम्ज जटायु मरणम सुग्रीव संभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणम लंकापुरीदहनंम।

पश्चाद रावण कुंभकर्ण हननम एतत्धि रामायणम्।।

 

चलिए हम आपको इस मंत्र का अर्थ बताते हैं -

इस मंत्र का अर्थ यह हुआ कि एक बार श्री राम वनवास में गए थे वहां उन्होंने स्वर्ण मृग का पीछा किया और उसका वध किया इसी दौरान उनकी पत्नी सीता जी का रावण द्वारा हरण कर लिया गया उनकी रक्षा करते हुए पक्षीराज जटायु ने अपने प्राण गवा दिए थे श्री राम की मित्रता सुप्रीव से हुई उन्होंने उसके दुष्ट भाई  बाली का वध किया इसके पास समुद्र पर पुल बनाकर पर किया तथा लंका पुरी का दहन हुआ इसके बाद रावण और कुंभकरण का वध हुआ और यही रामायण की संक्षिप्त पूरी कहानी है।

इस प्रकार एक मंत्र से रामायण की पूरी कहानी पढ़ने को मिल जाती है।इस प्रकार आप पूरी रामायण को ना पढ़कर केवल एक मंत्र को पढ़ लेंगे तो आपको पूरी रामायण का फल मिल जाता है।

 

Letsdiskuss

 

 

2
S
Answered on Apr 25, 2024

आइये हम आपको बताते हैं कि एक श्लोकी रामायण क्या है :-

दोस्तों हमारे भारत देश में भगवान श्री राम जी की पूजा लोग सच्चे मन से करते हैं और भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप भगवान श्री राम से संबंधित ग के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण मे भगवान श्री राम के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। और यदि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की बात करें तो सबसे ज्यादा प्रचलित है। यदि आप इन दोनों का पाठ करते हैं तो आपको पापों से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन वर्तमान समय में लोगों के पास समय न होने की वजह से लोग इनका पाठ नहीं कर पाते हैं तो चलिए मैं आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताना चाहूंगी जिसका जाप करके संपूर्ण रामायण का फल प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र को एक श्लोकी रामायण कहा जाता है। यदि आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाएगी।

 

एक श्लोकी मंत्र :

आदि राम  तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम।

 वैदीहीहरणम् जटायु मरणम, सुग्रीव संभाषणाम।

 बालीनिर्दलनं, समुद्रतरणं,लंकापुरीदहनाम।।

 पश्चाद रावण कुंभकर्ण, हननम, एतद्धि रामायणम।

 

चलिए हम आपको इस श्लोक का अर्थ बताते हैं:-

एक बार भगवान श्री राम वनवास गए वहां पर उन्होंने स्वर्ण मृग का पीछा किया और उनका वध किया, इस समय उनकी पत्नी माता सीता का रावण द्वारा हरण किया गया और उनकी रक्षा करते हुए पक्षी राज जटायु ने अपने प्राण त्याग दिए। और फिर श्री राम की मित्रता सुग्रीव से हुई उन्होंने उनके दुष्ट भाई बालिका वध किया, और फिर समुद्र पर पुल बनाकर पर किया। लंका पुरी का दहन हुआ इसके बाद रावण और कुंभकरण का वध हुआ दोस्तों यही कहानी रामायण की संक्षिप्त कहानी है।

 

इस मंत्र का जाप करने की विधि हम आपको बताते हैं :-

एक श्लोकी रामायण का जाप करने के लिए सुबह उठकर नहा लेना चाहिए इसके बाद साफ सुथरे वस्त्र पहनना चाहिए और फिर भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए।

 

 

Letsdiskuss 

 

 

 

1