Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

Mar 25, 2019science-and-technology

गूगल चीनी ई-कॉमर्स क्या है ?

1 Answers
6

@rahulaobaraॉya6964Mar 25, 2019

तेजी से बढ़ते हुए एशियाई बाजारों में अपनी धाक ज़माने और अमेज़न, अलीबाबा जैसे ई-कॉमर्स प्रतिद्वंद्वियों को सीधी टक्कर देने के मकसद से अमेरिकी इंटरनेट कंपनी गूगल ने चीनी ई-कॉमर्स पावरहाउस जेडी डॉट कॉम में $550 मिलियन डॉलर का निवेश करने का करार किया है | इस निवेश द्वारा जहाँ गूगल एशिया के ई-कॉमर्स मार्किट में अपने पैर जमाना चाहता है वही वह अमेज़न के बढ़ते हुए वर्चस्व को भी तोड़ना चाहता है ऐसा कहा जा रहा है |


गूगल ने इस हेतु हाल ही में एक अग्रीमेंट किया है जिसके तहत वह जेडी डॉट कॉम के प्रोडक्ट अपने सर्च इंजन पर प्रदर्शित और प्रमोट करेगा | इससे जेडी डॉट कॉम अपने उत्पाद अमेरिका और यूरोप के मार्किट में भी बेच सकेगा और अमेज़न को टक्कर देगा | ऐसा मना जा रहा है की एक के बाद एक ई कॉमर्स वेबसाइट के प्रोडक्ट गूगल सर्च में प्रमोट करने से गूगल की ताकत में भी इजाफा होगा और गूगल शौपिंग पर जेडी डॉट कॉम के प्रोडक्ट का आना मार्किट को बदल के रख देगा |

इस डील द्वारा अमेज़न के अलावा, गूगल अलीबाबा के भी बढ़ते वर्चस्व को लगाम लगाना चाहता है ऐसा अर्थशास्त्री मानते है | जे डी के प्रोडक्ट को गूगल पर प्रमोट करके, गूगल को उपभोक्ता डेटा भी हासिल हो सकेगा जिसका उपयोग वह गूगल शॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है |

Article image (Courtesy : Tech Voice Africa )


0
3