प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने कई योजनाओ की घोषणा की है जो हर वर्ग के लोगो के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है। पुरानी योजनाओ पर काम करते हुए नई योजनाओ का श्री गणेश किया है उन्ही योजनाओ में से एक है सूर्योदय योजना।
सूर्योदय योजनाकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी 2024 को आयोध्या मे रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद की थी।
इस योजना का मतलब लोगो की घरों की छत पर सोलर पैनल को लगाना है।
जिससे लोग सोलर पैनल से बनी बिजली का उपयोग कर सके और अधिक बिजली के बिल से मुक्ति पा सके।
मोदीजी का लक्ष्य 1 करोड़ लोगो के घरों की छतो पर सोलर पैनल लगाना है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
इस योजना का लाभ देने के लिए कुछ सीमाए तय की गई है आइये जानते है -
- इस योजना का लाभ केवल मध्यम और गरीब वर्ग के लोगो को दिया जायेगा।
- सूर्योदय योजना केवल सालाना डेढ़ लाख तक की आय वालो को दी जायेगी।
- सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नही दिया जायेगा।
- आयकर दाता भी इस योजना में शामिल नही हो सकते है।
- लाभार्थी को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
इस योजना के लाभ के लिए और सही व्यक्ति के चुनाव के लिए कुछ दस्तावेजो की मांग भी की गई है जैसे -
आवेदक का आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, राशन कॉर्ड, बैंक पासबुक, फोटो।
इन सभी दस्तावेजो के साथ आवेदक सूर्योदय योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकता हैं।
इस योजना का आवेदन आपको ऑनलाइन करना है।
ऑन लाइन आपको प्रधान मन्त्री सूर्योदय योजना पर क्लिक करके अधिकारिक पोर्टल पर जा कर अपनी पूरी जानकारी पूरे दस्तावेजो के साथ सही सही भर कर अप्लाई पर क्लिक कर देना है।
अप्लाई करने के बाद सरकार आपके बैंक अकाउंट में सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी आपके एकाउंट मे डालेगी।
.jpeg&w=828&q=75)





