Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingघर पर कढ़ाई चिकन बनाने की सबसे बेस्ट विध...
J

| Updated on June 4, 2019 | food-cooking

घर पर कढ़ाई चिकन बनाने की सबसे बेस्ट विधि क्या है?

1 Answers

@anitakumari1382 | Posted on June 4, 2019

चिकन का नाम आते ही सबके मुँह में पानी आने लगता है, मानो इससे टेस्टी कुछ और हो ही नहीं सकता, और बात जब कढ़ाई चिकन की हो तो बात ही अलग है | ऐसे में सवाल आता है की आप घर पर कढ़ाई चिकन कैसे बनाएं तो मैं आपको बता दूँ यह घर पर बनाना बहुत सरल है |


Article image (courtesy-YouTube)

सामग्री -
- चिकन - 900 ग्राम या 1 किलो
- तेल - 2 – 3 बड़े चम्मच
- तेज पत्ता - 2 – 3
- प्याज - 2 – 3 ( मध्यम आकार की बारीक़ कटी हुई )
अदरक - 1 इंच ( बारीक़ पिसा हुआ )
लहसुन - 10 – 12 कलि ( बारीक़ पिसी हुई )
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हरा धना पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- टमाटर - 2 – 3 (बारीक़ कटे हुए)
- टमाटर का पेस्ट - 1 से ½ कटोरी
- शिमला मिर्च - 1
- पानी - जरूरतानुसार
- हरी धनिया - बारीक़ कटी हुई
- जीरा - 1 चम्मच
- मैथी के दाने -1 चम्मच
- काली मिर्च के दाने - 1 चम्मच
- सुखी लाल मिर्च - 2 – 3




विधि -

- कढ़ाई चिकन बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस चालू करे और तेज़ आंच करलें और फिर उसपर एक कड़ाई या पेन रखे पेन को थोडा गरम होने दे |

- अब आप इसमें तेल डाले और से ही तेल गरम हो जाये तब इसमें तेज पत्ता डाल दे |

- उसके बाद आप इसमें बारीक़ कटी हुई प्याज डाले और प्याज को सुनेहरा भूरा होने तक बहुते रहे |

- प्याज भूनने के बाद इसमें अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डाले और इसे अच्छे से मिला दें और धीमे आंच में पकाते रहे |

- उसके बाद आप आप मिक्सी का एक जार ले फिर उसमे 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच मैथी के दाने, 1 चम्मच काली मिर्च के दाने, और 2 – 3 सुखी लाल मिर्च डाले और सभी मसाले को बारीक़ पीस लें |

- उसके बाद जब आप देखे कि लहसुन और अदरक का पेस्ट पक गया होगा अब इसमें थोडा सा नमक डाले और मिला ले |

- उसके बाद आप इसमें नमक डालने के बाद इसमें ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरा धना पाउडर, जीरा पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स कर ले |

- आप आप बारीक कटा हुआ टमाटर और आधा कप पानी दाल दें |

- दो से पांच मिनट तक पकाने के बाद 2 बड़े पिसे हुए टमाटर डाले और अच्छे से मिक्स कर दे और मध्यम आंच में पकाए और उसके बाद आप इसमें थोड़ी सी हरी धनिया डाले और मिक्स कर दे इसे लगभग 4 – 5 मिनट तक अच्छे तरह से पकाए मसाला अच्छे से पकने के बाद इसमें अब चिकन डाल दें |


- जब चिकन मसालों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाये तब इसमें ½ कप पानी डाले और कढ़ाई या पैन ढक दें

- 15 – 20 मिनट तक अच्छे से पकाए और बीच – बीच में चम्मच चलाते रहे |

- उसके 15 – 20 मिनट बाद आप कढ़ाई चेक करें और चमच्च से चिकन दबा कर देखें कि चिकन पका या नहीं अगर वह पक गया होगा तो सॉफ्ट हो जायेगा नहीं तो आपको टाइट लगेगा |

- ये लीजिये अब आपका कढ़ाई चिकन तैयार है | जैसे ही आपको लगें चिकन पक गया है आप गैस बंद कर दें |




0 Comments