S
Satindra Chauhan· 4 साल पहले
Exploring topics worth understanding

कथनी और करनी में क्या अंतर है?

4
5.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/17/26

क्या आप जानते हैं कि कथनी और करनी में क्या अंतर होता है? ये दोनों शब्द व्यक्ति के व्यवहार और उसके शब्दों से जुड़े होते हैं।

कथनी का मतलब है वह बातें जो हम कहते हैं या बोलते हैं, यानी हमारे विचार और वादे। वहीं करनी का मतलब है हमारे काम या व्यवहार, यानी हम वास्तव में क्या करते हैं।

कथनी और करनी में अंतर:

इसमें व्यक्ति जो कहता है या वादा करता है, वह शामिल होता है। यह कथनी कहलाता है।

इसमें व्यक्ति के वास्तविक कार्य और व्यवहार आते हैं। इसे करनी कहते हैं।

अगर कथनी और करनी में अंतर हो, तो व्यक्ति पर विश्वास कम हो जाता है।

अच्छा व्यक्ति वही माना जाता है जिसकी कथनी और करनी एक जैसी हो।

हमें हमेशा अपनी बातों और कामों में समानता रखनी चाहिए, ताकि लोग हम पर विश्वास कर सकें।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/30/21

शास्त्र के अनुसार कहा जाता है जिन लोगों की कथनी और करनी अलग होती है उन लोगों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। कथनी को करनी में बदलने के लिए मानसिक साहस की जरूरत होती है कथनी और करनी में अंतर बस इतना है इंसान सोच के कहता कुछ और है करते कुछ और है और कथनी में करने में अंतर होता है जैसे हमारे किसी खास अजीत ने हार से प्रॉमिस किया है और हमारे साथ कुछ और बता रहा है और यह एक ऐसा वाक्यांश का अर्थ है जिसका अर्थ एक संकेत के रूप में सुलझा या होता है.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/27/21

कथनी वह है जो हम कहते है और करनी वह है जो हम करते है। हम कभी कभी बोलते कुछ और है और करते कुछ और है ऐसे मे लोग कहते है कथनी और करनी दोनो अलग है । हमे वही बोलना चाहिए जो हम कर सकते है बड़ी बाते करके लोगो का ध्यान अपनी तरफ खिचना गलत है। जो बोलो उसे करके दिखाना चाहिए। लोग हमारी कथनी को हमारी करनी से जोड़ते है। लेख की तस्वीर

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/27/21

कथनी और करनी में अंतर निम्न प्रकार के होते हैं-

- किसी व्यक्ति द्वारा काम को करने के लिए बोले गए शब्द को ही कथनी कहते हैं. करनी किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया काम होता है.

- कथनी को आसान माना जाता है और करनी कठिन होती है.

-कथनी लोगों के मुंह से बोला हुआ शब्द होता है जबकि लोगों के शरीर द्वारा और दिल द्वारा किए गए कार्य को कहते हैं.

- कथनी और करनी का उदाहरण: कल मैं मैहर जाऊंगी। करनी का उदाहरण: मैंने अपने मम्मी की हेल्प की .

- जरूरी नहीं होता है कि कथनी में बोले गए शब्द सही है या गलत लेकिन करनी द्वारा किया गया कोई भी काम प्रत्यक्ष होता है.

Letsdiskuss

ये भी पढ़े- शब्द और पद में क्या अंतर है?

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2