Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


श्याम कश्यप

Choreographer---Dance-Academy | पोस्ट किया |


घर पर ऐवोकैडो रायता बनाने की आसान विधि क्या है ?


0
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


ऐवोकैडो रायता खाने में बहुत स्वादिस्ट और टेस्टी लगता है और इसे घर पर बनाना बहुत आसान है |


Letsdiskuss
(courtesy-thespruceeats)

सामग्री :-
- 1 - ऐवोकैडो
- 2 - कप दही
- 1 चमच्च - मूंगफली
- बारीक कटा हुआ - हरा धनिया
- 1 - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चमच्च - जीरा पाउडर
- 1/2 चमच्च - चाट मसाला पाउडर
- स्वादानुसार - काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार - नमक
(courtesy-saltandwind)
विधि :-

- ऐवोकैडो रायता बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को रोस्ट कर लें |

- उसके बाद मूंगफली को ठंडा कर इसे पीस लें.

- इसके बाद एवोकैडो को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, और मिक्सर में पीस कर प्यूरी बना लें |

- अब इसमें 2 चम्मच दही, नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर एक बार फिर से पीस लें |

- अब आप बाउल में दही में इस मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें |

- अब आप इसे सर्विंग बाउल में डालकर काली मिर्च ऊपर से छिड़क कर सर्व कर सकते है |

- अब आपका ऐवोकैडो रायता बिलकुल तैयार है |



0
0

');