Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


चने की दाल की खीर बनाने की आसान विधि क्या है?


0
0




Home maker | पोस्ट किया


चना दाल खीर को पायसम के नाम से भी जाना जाता है | यह बाकी खीर से बिलकुल अलग और स्वाद में उम्दा लगता है | यह साउथ इंडिया की सबसे ख़ास डिश में से एक है |

Letsdiskuss
सामग्री -
- एक कप - चना दाल
- आधा कप - नारियल (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 100 ग्राम - गुड़
- एक बड़ा चम्मच - घी
- चार-पांच - काजू (तले हुए)
- छह - किशमिश
- चुटकीभर - इलायची पाउडर
- पानी - जरूरत के अनुसार
विधि -

- चने की दाल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप चने की दाल को पानी में भिगोकर एक घंटे के लिए रख दें |

- उसके बाद आप नारियल के टुकड़ों में पानी मिलाकर पीसकर पेस्ट बना लें और नारियल निचोड़कर इसका दूध अच्छे से निकल लें |

- उसके बाद अब आप मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में भिगोई हुए चने की दाल डालकर 4-5 सीटी लगा कर पका लें और गैस की आंच बंद कर दें |

- उसके बाद जब सीटी निकल जाए तो आप दाल को पीसकर इसमें गुड़ मिला दें और गैस की आंच जला लें |

- फिर गुड़ डालने के बाद इसे कड़छी से लगातार चलाते रहे जबतक कि गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए |

- अब आप नारियल का दूध मिलाएं और इसके गाढ़ा होने तक इसे लगातार चलाते रहें |

- उसके बाद आप काजू, किशमिश, इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दे और गैस की आंच बंद कर दें |

- ये लीजिये अब आपकी चने की दाल की खीर बिलकुल तैयार है इसे बादाम और पिस्ते से गार्निश कर के सर्व करें |



0
0

');