R
Updated on Jun 29, 2019others

अखंड भारत का मतलब क्या है?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Answered on Jun 29, 2019

भारत एक ऐसा देश है जिस का इतिहास बहुत ही रोचक है। वैसे अगर वेदो और पुराणों की माने तो यह देश काफी विकसित और बड़ा हुआ करता था किसी ज़माने में। आधुनिक इतिहासकारो ने भी यह तो माना है की अखंड भारत बहुत ही बड़ा था और इस में वर्तमान अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, श्री लंका, नेपाल, म्यांमार,भूटान और भी काफी देश शामिल थे। समय के साथ अलग अलग देश अलग होते गए और वर्तमान भारत सिमट के रह गया है। आज के दौर में भी कई संस्थानों के लोग यह चाहते है की अखंड भारत फिर से एक बार अस्तित्व में आये।

Article image सौजन्य: पत्रिका

अखंड भारत को संभालना इतना आसान नहीं हो सकता। वर्तमान दौर में विविध देशो के विविध कल्चर है जिन्हे साथ में रखकर चलना इतना आसान नहीं हो सकता। वैसे तो अखंड भारत काफी बड़ा हुआ करता था और वर्तमान दौर में यह सपना सिद्ध होना इतना आसान तो नहीं लगता। भारत के विविध राज्य भी एक कल्चर के हिसाब से नहीं चल सकते क्यूंकि बड़ा देश होने से यहाँ संस्कृति में काफी विविधता देखने को मिलती है। हालांकि काफी सारे संशोधक आज भी प्राचीन भारत पर संशोधन करते है और उनके सामने हर बार नए राज़ उजागर हो रहे है।


React