Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
P
Mar 19, 2019food-cooking

होली पर स्वादिष्ट बालूशाही बनाने की विधि क्या है ?

1 Answers
0

@anitakumari1382Mar 19, 2019

अगर आप इस होली गुजिया के साथ कुछ और भी मीठा बनाना चाहते है तो आप घर स्वादिष्ट बालूशाही बना सकते है, वैसे तो अक्सर लोग बालूशाही बहार से ला कर ही खाते है लेकिन घर की बनी बालूशाही में आपको एक अलग स्वाद मिलेगा |


Article image (courtesy-TadkaTips)


सामग्री :-
- मैदा - 1½ कप
- बेकिंग सोडा - 2 चुटकी
- घी - 4 बड़े चम्मच, ( खस्ता करने के लिए )
- दही - 3 बड़े चम्मच
- पानी - आटा गूंथने के लिए
- घी - तलने के लिए
चाशनी बनाने के लिए :-
- शक्कर - 2 कप
- पानी - 1 कप
- इलायची - 2 /4

सजावट के लिए :-
- पिस्ता - 2 बड़े चम्मच

Article image (courtesy-Lifeberrys)
विधि :-
1.घर पर बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी को मिलाकर धीमी आंच पर चाशनी बनने के लिए रखें और उसे लगभग 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं |

2. उसके बाद आप इलायची को छीलकर बारीक पीस लें और चाशनी में अच्छे मिला दें |

3. अब आप एक बड़े बर्तन में मैदा और खाने वाला बेकिंग सोडा को छान लें।

4. इसके बाद आप उसमें घी मिलाएं और हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स करके दही मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंदें ( ध्यान रहे आटा बिलकुल गीला न हो )। ज़रूरत के मुताबिक आटे में पानी मिलाएं और आटे को गीले कपड़े से ढककर करीब आधे से एक घंटे के लिए अलग रख दें।

5. अब आप हाथों की मदद से आटे की लोई को गोल बनाकर थोड़ा चपटा कर लें और अंगूठे से दबाकर बीच में छेद बना दें।


6. अब आप एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें,फिर उसमें बालूशाही को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक अच्छे से सेक लें।

7. अब सिंकी हुई बालूशाही को आप एक प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।

8. ठंडा होने के बाद बालूशाही को चाशनी में करीब 30 मिनट के लिए डालकर रख दें ।

9. 30 मिनट बाद बालूशाही को चाशनी से बाहर एक प्लेट में निकालें और कटे हुए पिस्ते से सजावट कर दें |

10. अब आपकी बालूशाही बिलकुल तैयार है |




0
0