Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingशीर खुरमा बनाने की क्या विधि है?
M

| Updated on May 20, 2019 | food-cooking

शीर खुरमा बनाने की क्या विधि है?

1 Answers

@gitapamdeya4828 | Posted on May 20, 2019

शीर खुरमा सबसे लज़ीज़ पकवानों में से एक होती है, जो दूध ओर मेवे की मदद से बनायीं जाती है, ख़ास तौर पर शीर खुरमा रमज़ान के महीने में इफ्तारी पर और ईद पर बनाई जाती है | आम तौर पर आप इसे मीठे के रूप में बना सकते है ओर यह घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है |

Article image (courtesy-whiskaffair)
सामग्री:-
- 5 कप - दूध
- 50 ग्राम - वर्मिसेली ( रोस्टेड और छोटे टुकड़ों में टूटी हुई )
- 50 ग्राम - नारियल , कद्दूकस
- 1/2 कप - चीनी
- 2 हरी - इलाइची
- 2 चमच्च - खजूर
- 10-12 - किशमिश
-10-12 - बादाम
- 1/2 चमच्च - खस

Article image (courtesy-indiasauthenticrecipes)
विधि:-
- शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें घी ड़ाल कर अच्छे से गर्म कर लें |
- उसके बाद आप इसमें बादाम, किशमिश और पिस्ता अच्छे से भून कर डालें और दूसरे पैन में घी ड़ाल कर वर्मिसेली को भून लें।
- उसके बाद आप एक बड़े पैन में धीमी आंच पर दूध को तब तक पकाएं जब तक वो गाढ़ा हो जाए, और दो से चार मिनट बाद इसमें चीनी डालकर फिर से धीमी आंच पर पकाएं।
- उसके बाद आप रोस्टेड वर्मिसेली और ड्राई फ्रूट्स के साथ खजूर और केसर मिला दें, और धीमी आंच पर इसे चलाएं और इसमें इलाइची पाउडर मिला दें |
- अब आप इसे ठंडा करके सर्व करें, और खजूर से इसे गार्निश कर दें |

0 Comments