Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jun 3, 2019food-cooking

बुंदेलखंडी रसाज का रायता बनाने की क्या विधि है?

1 Answers
0

@anitakumari1382Jun 3, 2019
बुंदेलखंडी रसाज का रायता पूरे भारत में प्रशिद्ध है, और रसाज एक ऐसी रेसिपी है जो उत्तरप्रदेश में बहुत ख़ास है | हाँ आप कुछ - कुछ यह कहाँ जा सकता है की यह राजस्थान में बनने वाली बेसन के गट्टे की तरह ही बनाई जाती है | रसाज का रायता एक तरह से बेसन के गट्टे का बना रायता ही है जिसे बुंदेलखंड में बहुत पसंद किया जाता है, वैसे भी खाने में अगर रायता न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है |

Article image(courtesy-Deepawali)

सामग्री -
- एक कटोरी - बेसन
- एक कटोरी - दही
- 100 ग्राम - चीनी
- एक छोटी कटोरी - अनार दाना
- एक छोटी कटोरी - किशमिश
- एक छोटी कटोरी - काजू (बारीक कटे हुए)
- एक छोटी कटोरी - चिरौंजी
- एक छोटी कटोरी - बादाम (बारीक कटे हुए)
- तेल - आवश्यकतानुसार
- नमक - स्वादनुसार

विधि -

- बुंदेलखंडी रसाज का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन और नमक डालकर पानी के साथ मिलाकर इसका घोल बना दें |

- उसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें दें |

- तेल के गरम होते ही इसमें बेसन का घोल मिला दें और घोल के गाढ़ा होने तक इसे चलाते हुए पकाएं |

- उसके बाद जब यह मुलायम आटे की तरह हो जाए तो गैस बंद कर दें |

- उसके बाद अब आप एक थाली लें और उस पर तेल लगाकर इसे चिकना कर के रख लें और इसमें बेसन को अच्छे से फैलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

- इसके बाद एक कटोरी में दही में चीनी मिलाएं. फिर इसमें किशमिश, बारीक कटे काजू, बादाम, चिरौंजी के साथ अनार दाना अच्छे से मिला दें |

- अब आप ठंडे बेसन को पनीर के टुकड़ों की तरह छोटा-छोटा काट कर रख लें |

- उसके बाद आप मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें और इसमें बेसन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से तल लें |

- उसके बाद तले हुए टुकड़ों को दही में डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें |

- ये लीजिये अब बिलकुल तैयार है रसाज का रायता |




0
0