S
Oct 18, 2023news-current-topics

दिल्ली की सबसे ख़ास बात क्या है?

8
4 Answers

R
Aug 5, 2019

दिल्ली की बात आती है तो सब कुछ ख़ास ही ख़ास लगता है ऐसे में दिल्ली की जितनी तारीफ़ की जाये कम होगी | क्योंकि इस बात में कोई शक नहीं है की दिल्ली दिल वालों की है |


दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला शहर -

Article image (कर्टसी- https://hindi.indiatvnews.com/)


जी हां, टोक्यो शहर के बाद आबादी के मामले में दिल्ली ही है। 25 मिलियन निवासियों के साथ दिल्ली दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 2015 में, जनगणना ने शहर में रहने वाले 18.2 मिलियन लोगों को दर्ज किया गया था। अभी लगभग 2 करोड़ से जयादा लोग दिल्ली में है।
एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार दिल्ली में है -

Article image (कर्टसी- https://www.inditales.com/)


दिल्ली की खारी बावली मार्किट एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाज़ार है। यह पुरानी दिल्ली की एक सड़क है जो फतेहपुरी मस्जिद से सटी लाल किले के करीब स्थित है।

एशिया का एकमात्र बहाई मंदिर दिल्ली में है -



आपको जान कर ख़ुशी होगी की दिल्ली का कमल मंदिर जिसे लोटस टेम्पल कहा जाता है एशिया का इकलौता बहाई मंदिर है जहां का वातावरण एकदम शांत है। यहां लगभग हर रोज 8 हज़ार लोग देश विदेश से आते है।
अक्षरधाम मंदिर

Article image(कर्टसी- https://www.treebo.com/)

दिल्ली के अक्षरधाम हिन्दू मंदिर परिसर पूरी दुनिया में सबसे बड़ा है। 2007 में इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘विश्व का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर’ स्थान देते हुए शामिल किया। दिल वालों की दिल्ली बहुत हसीन है |


4
avatar
Jun 28, 2022

आप सभी ने तो यह कहावत सुनी होगी की दिल्ली है दिल वालों की जी हां दोस्तों यदि दिल्ली की बात की जाए कि दिल्ली में सबसे खास बात क्या है तो इसे बताए बिना कोई भी नहीं रह सकता है दिल्ली देश के हरे भरे शहरों में से एक है। क्योंकि यहां का 20% भाग हरियाली से ढका हुआ है हम आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसे 5 मशहूर गेट है जो दुनिया में कहीं पर भी नहीं है,अजमेरी गेट, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, तुर्कमान गेट, और दिल्ली गेट। आपको यह जानकर बहुत ही खुशी होगी कि एशिया की बहाई मंदिर दिल्ली में है।Letsdiskuss

दिल्ली में खाने के लिए शीर्ष 10 सड़क आइटम क्या हैं?

4
avatar
Oct 14, 2023

क्या आप जानते हैं दिल्ली की सबसे खास बात क्या है, शायद नहीं जानते होंगे तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिल्ली की सबसे खास बात क्या है।

  • कुतुब मीनार :- कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार का निर्माण करवाया था।उस वक्त यह दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत में शामिल थी। कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं,जिसके पास ही एक लोह स्तंभ है जिस पर आज तक जंग नहीं लगा है।
  • हुमायूं का मकबरा :- दिल्ली की खास बात यह है कि दिल्ली में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा भी है।इसे हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। यह मकबरा वास्तुकला का नमूना है।
  • लाल किला:- दिल्ली में एक और खास बात है किमुगल बादशाहों की राजधानी रही दिल्ली में लाल किला बेहत खूबसूरत और आकर्षक है। लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था।यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें संग्रहालय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे।

Letsdiskuss

4
A
Oct 17, 2023

हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली की बात ही कुछ अलग है। चलिए आज हम आपको दिल्ली शहर के बारे में बताते हैं की सबसे खास बात क्या है। दिल्ली है दिल वालों की यह कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी। आप सभी को यह बात जानकर हैरानी होगी कि हमारे दिल्ली शहर का 20% भाग हरियाली से ढका हुआ है। दिल्ली में ही लोटस टेंपल है जिसे देखने के लिए हर रोज कम से कम 8 से 10000 लोग देश और विदेश से आते हैं। यही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर हमेशा शांति बनी रहती है।दिल्ली की खारी बावली मार्किट एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाज़ार है। यह पुरानी दिल्ली की एक सड़क है जो फतेहपुरी मस्जिद से सटी लाल किले के करीब स्थित है। इसके अलावा दिल्ली में पांच एक ऐसे गेट है जो दुनिया में कहीं पर भी नहीं है,अजमेरी गेट, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, तुर्कमान गेट, और दिल्ली गेट।

Article image

3