Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsकोरोना से निपटने का क्या है न्य प्लान प्...
S

| Updated on June 2, 2020 | news-current-topics

कोरोना से निपटने का क्या है न्य प्लान प्र्धानमंती मोदी की ?

2 Answers
S

@shwetarajput8324 | Posted on June 2, 2020

कोरोना के कारण बिगड़े हालात पर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक चल रही है. देश में कोरोना के अब तक करीब दो लाख मामले आ चुके हैं.


कोरोना के कारण बिगड़े हालात पर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक चल रही है. देश में कोरोना के अब तक करीब दो लाख मामले आ चुके हैं. इस चुनौती भरे हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि इस बैठक के बाद ही पता चलेगा कोरोना से निपटने के लिए अगला नया प्लान क्या होगा.


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर देश के सामने 'आत्मनिर्भर भारत' का खाका पेश किया. सीआईआई की 125वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत को फिर से तेज विकास के पथ पर लाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 5 चीजें बहुत जरूरी हैं. ये हैं- Intent, Inclusion, Investment, Infrastructure और Innovation.


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल में जो कड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें भी आपको इन सभी की झलक मिल जाएगी. महिलाएं हों, दिव्यांग हों, बुजुर्ग हों, श्रमिक हों, हर किसी को इससे लाभ मिला है. लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को 8 करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडर डिलिवर किए हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कोरोना वायरस के इस संकट में इस तरह के ऑनलाइन इवेंट शायद एक न्यू नॉर्मल हैं, लेकिन ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है. आज भी हमें इस वायरस से लड़ना है, तो दूसरी ओर अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना है. पीएम ने कहा कि हम अपनी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को बिल्कुल वापस पाएंगे. कोरोना ने हमारी स्पीड भले ही धीमी की हो, लेकिन भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़कर अनलॉक फेज में पहुंच चुका है.'


जीडीपी में 4 से 6 फीसदी की गिरावट आ सकती है


गौरतलब है कि कोरोना की वजह से देश और दुनिया की इकोनॉमी को काफी नुकसान पहुंचा है. तमाम एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि इस वित्त वर्ष में देश की जीडीपी में 4 से 6 फीसदी की गिरावट आ सकती है. हाल में जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 मे देश में जीडीपी की ग्रोथ महज 4.2 फीसदी थी.


Article image



0 Comments
R

@rudrarajput7600 | Posted on June 2, 2020

जितना काम अपने प्रिय प्रधानमन्त्री जी कीये है अगर उनके जगह पर कोई और प्रधानमंत्री होता तो ईतना बुरा हाल होता कि आप उसके बारे मे सोच भी नही सकते थे
0 Comments