क्या है धनु राशि की 2020 की भविष्यवाणी ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


A

Anonymous

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया | ज्योतिष


क्या है धनु राशि की 2020 की भविष्यवाणी ?


0
0




Blogger | पोस्ट किया


साल 2020 धनु राशि के लिए अच्छा है, और उनके जीवन एक सकारात्मकता बदलाव लाने वाला है। इस साल धनु राशि वाले अपने काम को लेकर कुछ नए सबक सीखेंगे। साल 2020 में धनु राशि वाले आत्मविश्वास और स्थिर महसूस कर सकते हैं। साल 2020 में सामाजिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध के अच्छे प्रभाव दिखाने वाले हैं।


ग्रहों की स्थिति :-

2020 में धनु राशि के लिए शुक्र ग्रह 12 वें घर में है जिसके कारण कार्य में प्रगति के योग बन रहे हैं और साथ ही ऐसा होना मानसिक शक्ति प्राप्त करने और फोकस क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शुक्र ग्रह की यह स्थिति भगवान पर आस्था बना कर रखने में मदद करता है। बुध ग्रह की उपस्थिति धनु राशि वालों को आराम दायक रहेगी। इस साल धनु राशि वालों को अच्छी खबरें मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में :-
धनु राशि को साल 2020 में स्वास्थ को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना हो सकता है। हालाँकि स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी मामूली होंगे, परन्तु फिर भी अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है। धनु राशि को हार्ट से सम्बंधित समस्याएं हो सकती है । धनु राशि वालों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही बनेगा। धनु राशि को एक स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।

Letsdiskuss (image - Youtube )

व्यवसाय के क्षेत्र में :-
साल 2020 व्यापार और व्यपार के मालिकों के लिए एक अच्छा और महान वर्ष होने जा रहा है। करियर में एक सभ्य स्थिति की उम्मीद कर सकते हैं। अगर कोई अपने नए व्यापर के बारें में सोच रहा है तो साल 2020 काफी अच्छा होगा। इस वर्ष उत्पादकता बढ़ जाएगी और मौद्रिक स्थिति भी स्थिर हो जाएगी। धनु राशि का साल 2020 भविष्य को मजबूत बनाने के आधार के रूप में अच्छा रहेगा। इस वर्ष धनु राशि व्यापार में अच्छी इनकम के साथ पूरा साल रह सकती है ।

आर्थिक क्षेत्र में :-
देखा जाए तो पिछले वर्ष धनु राशि वाले लोगों के लिए संतोषजनक नहीं रहा । उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति के लिए किस्मत के साथ लड़ने की आवश्यकता थी। साल 2020 उच्च शिक्षा के लिए अच्छा है। इस साल धनु राशि कई सारे मौद्रिक समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं। इस साल धनु राशि अपने किये हुए अर्जित धन से भविष्य के लिए धन बचाने और सभी ऋणों को ख़तम करने में मदद कर सकता है। पूरे वर्ष में धनु राशि वाले लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने पास मौजूद नकद धन का प्रयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-
कुलमिलाकर धनु राशि के लोग इस साल जीवन में कुछ आध्यात्मिक वाइब्स महसूस करने जा रहे हैं। इस साल उन्हें देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा और साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा ।



0
0

');