Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jan 2, 2026food-cooking

आम पन्ना बनाने की विधि क्या है ?

2 Answers
0

@anitakumari1382Jan 2, 2026

गर्मियों का मौसम आते ही घरवालों की डिमांड आने लगती है कि आम पन्ना कब बनेगा, इसलिए आज हम आपको घर पर आम पन्ना बनाने की आसान विधि के बारें में बताएंगें |

सामग्री - 
 
- तीन - कच्चे आम (हरे आम)
- दो छोटा चम्मच - भुना जीरा पाउडर
- तीन छोटा चम्मच - काला नमक
- एक छोटा चम्मच - काली मिर्च पाउडर
- एक बड़ा चम्मच - पुदीने की पत्तियां
- आधी छोटी कटोरी - चीनी
- नमक - स्वादानुसार
 
विधि -
 
- आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धोएं |
 
 
- इसके बाद आपको धोये हुए आमों को इन्हें पानी के साथ कूकर में डालकर कम से कम 4 सीटी लगा कर उबालना है |
 
 
- उसके बाद आप आम को ठंडा कर छिलका उतारें और गुठली अलग करके एक बर्तन में पल्प निकाल कर रख लें |
 
 
- उसके बाद आप मैंगो पल्प में पुदीना पत्तियां, गुड़ या चीनी, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक मिला दें |
 
 
- अब आप इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर पीस लें |
 
 
- अब आपका आम पन्ना बिलकुल तैयार है |
 
 
- आप चाहें तो इसे फ्रिज में स्टोर कर के भी रख सकते है , और जब भी आप आम पन्ना सर्वे करें तब एक गिलास आम पन्ना में थोड़ा सा ठंडा पानी मिला दें |
 
 

 

0
1
R
@rahamathrpizm5572Jul 20, 2019
जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?

गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna

कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम

भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच

काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)

काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच

चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)

पोदीना - 20- 30 पत्तिया

विधि - How to prepare Raw Mango Cooler

पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये

इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.

अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.


0
0