A
Answered on Mar 23, 2019
आज आपको बादाम गुलाब की खीर बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं | यह खीर बनाने में जितनी सरल हैं उतनी ही देखने में सुन्दर और खाने में स्वादिष्ट है |
सामग्री :-
दूध- 2 लीटर (फुल क्रीम)
चावल - 1 कटोरी
चीनी - 2 कटोरी
गुलाब जल - 3 से 4 बूंद
बादाम - 100 ग्राम (लंम्बे कटे हुए )
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां - 10 ग्राम
बादाम - 25 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
(Courtesy : India's Fastest Hindi News portal )विधि :-
- सबसे पहले चावल को 20 मिनिट के लिए भीगा कर रखें उसके बाद एक पैन में दूध कम आंच में उबालें और तब तक उबालते रहें जब तक की दूध आधा न हो जाए |
- इसके बाद दूध में भीगे हुए चावल का पानी नितार कर डाल दें और उसको चावल सहित धीमी आंच में पकाएं जब तक की चावल अच्छी तरह टूट का गाढ़ा न हो जाए |
- अब इसके बाद खीर में बादाम और काजू डालकर उसको धीमी आंच में पकने दें जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसके बाद इसमें चीनी डालकर करछी से अच्छी तरह मिला दें |
- खीर ठंडी होने रख दें और उसके बाद उसमें गुलाब जल मिलाएं और खीर फ्रीज़ में रख दें | इसके बाद जब आप खीर को सर्व करें तो उसमें गुलाब की पत्ती डालकर सर्व करें |
लीजिये बादाम गुलाब खीर तैयार है |
(Courtesy : Pakwangali )React