Mar 6, 2019food-cooking

कच्चे केले की टिक्की बनाने की क्या विधि है ?

React
1 Answers

अक्सर लोगों को कच्चे केले की सब्जी खाना पसंद नहीं होता इसलिए जिन लोगों को कच्चे केले की सब्जी पसंद नहीं होती वह कच्चे केले की टिक्की बना कर खा सकते है |कच्चे केले की टिक्की घर पर बनाना बहुत आसान है |


Article image (courtesy-Chezshuchi)



सामग्री:-

- कच्चे केले - 7

- हरी मिर्च - 4

- नमक - स्वादानुसार

- (बारीक कटा) हरा धनिया - 2-3 बड़ा चम्मच

- तेल - 2 से 3 बड़ा चम्मच


Article image (courtesy-geetascuisine)

विधि:-
- कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धो लें और बीच से दो पीस में काट लें |

- उसके बाद प्रेशर कुकर में एक सीटी लगाकर उबाल लें, और फिर इनका पानी निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें |

- उसके बाद उबले हुए केलों को छीलकर मसल लें और कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च, नमक इत्यादि सभी चीज़े डालकर गुथा हुआ मिश्रण बना लें |

- उसके बाद अपने अनुसार इस मिश्रण से छोटी या बड़ी टिक्की बना लें |

- उसके बाद इन टिक्कियों को 5 से 7 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें |

- अब पैन गर्म करें तेल में धीमी आंच पर इन टिक्कियों को अच्छे से सेक लें |

- जब टिक्कियां थोड़ी सुनहरे रंग की हो जायें तो गैस की आंच बंद कर लें |


React