Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jan 24, 2019others

26 जनवरी मनाने का क्या कारण है ?

1 Answers
1

P
@poojamishra3572Jan 24, 2019

26 जनवरी 1950 के दिन को भारत के इतिहास में बहुत जरुरी माना जाता हैं क्योंकि इस दिन भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था| 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि इस दिन 1930 में इसी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया था|


Article image


भारत का संविधान,26 जनवरी के दिन इसी दिन अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना। संविधान निर्माण की पूरी प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन में पूरी हुई थी| भारतीय संविधान को डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने बनाया था| इस दिन भारत एक सम्पूर्ण गणतांत्रिक देश बन गया था। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी के दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है। इसलिए 26जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस बनाया जाता हैं|

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में परेड होती हैं , आपको बता दे की 26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया और गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी। पूर्ण स्वराज दिवस जिसे गणतंत्र दिवस भी कहते हैं , (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।


0
0