Jan 20, 2020entertainment

तन्हाजी (Tanhaji) फिल्म के हिट होने का क्या कारण है?

2
2 Answers

P
Jan 20, 2020
साल 2020 में साल के पहले महीने में दो बड़े बजट और बड़े सटर्स की फिल्में रिलीज़ हुई जिसमें से एक थी अजय देवगन-काजोल की ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर| इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना बहादुर मराठा सरदार तानाजी के जीवन पर बनाई गई है | यही वजह है की महान मराठा सरदार तानाजी के जीवन की सच्ची कहानी सीधा लोगों के दिलों तक पहुंची और इसे साल के पहले महीने की सुपर डूपर हिट फिल्मों में से एक बना दिया गया | आपको बाटा दें की इसकी कमाई का एक कारण यह भी है की यह फिल्म ये फिल्म 2डी ओर 3डी फॉर्मेट में होने के साथ-साथ हिंदी और मराठी दोनों स्क्रीन्स में मौजूद है| इसके अलावा बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘तानाजी’ की पहले दिन की कमाई करीब 16 करोड़ रूपए हुई थी | मगर महाराष्ट्र में इस फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और वहीं, नार्थ और ईस्ट इंडिया में भी इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया हालांकि साउथ में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, इस वजह से वहां कमाई नहीं हो पाई| इसके बावजूद यह फिल्म हर जगह से हिट हुई |

Article image

2
R
Jan 21, 2020

तानीजी एक ऐतिहासिक फ़िल्म है । इतिहास में ऐसे कितने शूरवीर , पराक्रमी हुए हैं जिनकी जानकारी आज भी किसी को नहीं है । इस फ़िल्म में तानीजी ऐसे ही महान वीर हैं जिनकी अनसुनी , अनकही गौरवगाथा , वीरता और उनके रणकौशल को दर्शाया गया है। फ़िल्म बहुत बहुत अच्छी है । अजेयदेवगन जी ने तानाजी का किरदार कुशलता से निभाया है । भारी , निर्भीक आवाज़ , जोरदार शानदार अभिनय से इस फ़िल्म में चार चांद लगा दिए ।


React