S
Jan 18, 2024others

गीतकार जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच विवाद की वजह क्या है ?

10
1 Answers

avatar
Jan 17, 2024

जावेद अख्तर बॉलीवुड जगत के जाने माने लेखक और कवि है। और कंगना भी बॉलीवुड की मशहूर हस्ती है।

कंगना आये दिन अपने बयानो को लेकर विवादो मे रहती है।

कंगना और ऋतिक 2013 मे आयी फिल्म कृष - 3 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 2016 मे ऋतिक ने कंगना से शादी से मना करने पर कंगना ने उन पर आरोप लगाना शुरू कर दिये थे। जावेद ने इस विषय पर अपनी राय दी और

जावेद और कंगना का विवाद शुरू हुआ । कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना और ऋतिक एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन दोनो ने इस पर कभी खुल कर बात नही की।

अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना एक्स बोला जिसमे के बाद मीडिया को इस बात की खबर लगी और इस न्यूज़ ने मीडिया मे हलचल मचा दी।

कंगना का कहना है कि उनके इस इंटरव्यू के बाद जावेद अख्तर ने उन्हे अपने घर बुलाया और कहा - कि वह ऋतिक रोशन और उनके परिवार से माफ़ी मांगे। वरना उनकी इस गलती के लिए उन्हे सुसाइड तक की नौबत आ सकती हैं।

ऋतिक और रोशन परिवार उन्हे जेल में डलवा सकते है और उनके पास बचने का कोई रास्ता नही होगा।

इस विषय पर जावेद का कहना है कि - उन्होंने ऋतिक और कंगना दोनो को यही समझाया था की दोनो सब कुछ भूल के आगे बढ़ जाए।

कंगना ने उस समय जावेद अख्तर के साथ साथ करन जौहर और महेश भट्ट जैसे बड़ी हस्तियों को सुसाइड गैंग का नाम दे दिया था।

कंगना ने ऋतिक रोशन को डबल स्टैंडर्ड कहाँ था। जिसके बाद ऋतिक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज भी करवाई थी। ऋतिक के मिटू मूवमेंट के सपोर्ट पर कंगना ने ऋतिक को कहा था कि जब वह खुद एक औरत के साथ ऐसा कर रहे है और दूसरी तरफ वह मिटू पर बयानबाजी कर रहे है।

Letsdiskuss

4