Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Apr 25, 2023health-beauty

वजन बढ़ने का क्या कारण है ?

3 Answers
4

K
@kanchansharma3716Feb 7, 2019

वजन बढ़ना वर्तमान समय में सभी की बड़ी परेशानी में से एक है | 10 में से 7 लोग इस रोग से बहुत परेशान रहते हैं | वजन बढ़ना स्वस्थ शरीर की निशानी नहीं है | वजन बढ़ने से मानव जीवन को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |


Article image (Courtesy : Voice of Nigeria )


वजन बढ़ने के कुछ ख़ास कारण -

शारीरिक श्रम की कमी :-
शारारिक श्रम में कमी वजन बढ़ने का एक सबसे महत्वपूर्ण कारण होता है | जो इंसान शारारिक मेहनत नहीं करता उसका अक्सर वजन बढ़ता है | जो लोग मेहनत का काम नहीं करते या फिर व्यायाम भी नहीं करते, चलते कम हैं और सभी काम बैठे-बैठे करने वाले होते हैं उनका वजन अक्सर बढ़ जाता है |

कैलोरीज की अधिक कमी :-
जैसे-जैसे मनुष्य की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके शरीर में प्रयोग किये जाने वाले पोषक तत्व की जरूरत भी बदल जाती है | जैसे बचपन और बड़े में भोजन करने व भोजन की जरूरतें अलग-अलग होती हैं | शरीर में कैलोरीज की कमी के कारण चर्बी बढ़ जाती है जिसके कारण वजन बढ़ता है |

तनाव का बढ़ता स्तर :-
मन जीवन में वजन बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण उसका तनाव में रहना भी मान सकते हैं | आज के समय में तनाव किस कारण हो जाए इसका कोई पता नहीं | तनाव कई कारण से हो सकता है , कुछ लोग अपने घर से परेशान हो सकते हैं, कुछ अपने काम से | मनुष्य के शरीर में हार्मोंस के बदलाव के कारण भी उसका वजन बढ़ता है |

वजन बढ़ने से कैसे बचें -

- हर इंसान को प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए |

- खाना समय पर खाने की आदत डालें |

- खाना जब भी खाएं उसके बाद आप 30 मिनट की सैर जरूर करें , और अगर आप दोपहर में अपने ऑफिस में हैं, तो खाने के बाद आप कोशिश करें कि आप 15 मिनिट तक टहलें या खड़े रहें |

- बाहर के खाने को और जंक फू्ड्स को अपनी ज़िंदगी से दूर रखें |

- जितना हो सके मीठे से परहेज करें |

- पूरी नींद लें, आपका कम सोना आपके वजन को प्रभावित करता है |

- थोड़ी बहुत कसरत जरूर करें |

Article image (Courtesy : rrmch.org )

0
2
S
@setukushwaha4049Apr 10, 2023

वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते है -

•कुछ व्यक्ति रात में ठीक से नहीं सो पाते है या फिर देर रात तक जागते रहते हैं उन्हें भी वेट गेन की समस्या हो जाती है, नींद पूरी न होने के कारण बिना बात के भी वजन बढ़ने लगता है।

•ज़ब कोई व्यक्ति लंबे समय से स्ट्रेस में रहता है तो उसके शरीर के बहुत से हॉरमोन प्रभावित होने लगते हैं जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है।
Article image

0
1
avatar
@krishnapatel8792Apr 25, 2023

वर्तमान समय में अधिक से अधिक लोगों वजन बढ़ने के कारण परेशान हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन बढ़ने के कारण क्या है चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वजन क्यों बढ़ने लगता है।

वर्तमान समय में इंसान इतना अधिक तनाव से ग्रस्त है कि जिस वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

इसके अलावा यदि आप अपनी नींद पूरी तरह से नहीं लेते हैं तो आपको इससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

यदि आप ज्यादातर फैटी और ऑइली चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

Article image

0
0