Updated on Aug 3, 2019food-cooking

अमृतसरी आलू बनाने की विधि क्या है?

React
1 Answers

Answered on Aug 3, 2019

पंजाबी खाना उन व्यंजनों में से एक है जिसे कभी कोई ना नहीं कह सकता है ऐसे में लंच में अमृतसरी आलू खाने को मिल जाएँ तो बात ही अलग है, इसलिए आज हम आपको अमृतसरी आलू बनाने की विधि के बारें में बताएंगें |



Article image(कर्टसी - http://www.bawarchi.कॉम)


सामग्री -

5 आलू (टुकड़ों में कटे हुए)
1 टेबलस्पून अजवाइन
1 टेबलस्पून जीरा
1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2-3 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
4-5 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
3-4 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार

विधि –

कभी भी अमृतसरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें |

- उसके बाद तेल के गरम होते ही इसमें अजवाइन, जीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ी देर भून लें |

- अब आप इसमें हल्दी, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और टमाटर डालकर थोड़ी देर पकाए |

- अब इसमें आलू डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें |

- इसके बाद पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंदकर इसे 2 सीटी में पकाएं. इसके बाद आंच बंद करें |

- अब प्रेशर के पूरी तरह से निकलते ही कूकर खोलकर इसमें हरा धनिया मिला दें |

- हरे धनिये से गार्निश करने के बाद रोटी, पराठा या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें |



React