खाने के बाद अगर कुछ मीठा न मिले तो खाना अधूरा लगता है, और अगर खाने के बाद मीठे में खीर मिल जायें तो क्या बात है | इसलिए आज मैं आपको केसरिया शाही खीर बनाने की विधि के बारें में बताउंगी |
(courtesy-NariPunjabKesari)
सामग्री :-
- 1 लीटर - दूध
- 1 कटोरी - चावल
- 100 ग्राम - चीनी
- 5 से 10 बड़ा - किशमिश
- 7 से 10 - बादाम (बारीक कटे हुए)
- 5 से 10 - काजू (बारीक कटे हुए)
- 5 से 10 -पिस्ता (बारीक कटे हुए)
- 12-15 - केसर के लच्छे
- 1 चम्मच - इलायची पाउडर
(courtesy-Dailyhunt)विधि :-
- केसरिया शाही खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल धोकर 3 कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें |
- अब एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दूध में केसर के लच्छे भी डालकर भिगो कर रख दें |
- उसके बाद मध्यम आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर गाढ़ा होने तक उबालें |
- जब दूध एक चौथाई रह जाए तो उसमें भीगे हुए चावल और चीनी डालकर 10 से 15 मिनट तक पका लें |
- उसके बाद तैयार खीर में इलायची पाउडर और केसर दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें |
- उसके बाद खीर को 10 मिनट और पकाने के बाद गैस की आंच बंद कर दें |
- अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें किशमिश और बाकी कटे मेवे एक साथ हल्का सा फ्राई कर लें और इन्हें तैयार खीर में मिक्स कर दें |
- अब आपकी केसरिया शाही खीर बिलकुल तैयार है |





