R
Apr 1, 2019others

चैत्र नवरात्र का क्या महत्व है ?

1 Answers
React

avatar
Apr 1, 2019

चैत्र के नवरात्रे शुरू होने वाले है, माता शक्ति की खास पूजा के लिए साल में 2 बार नवरात्रे आते हैं, जिसमें माँ शक्ति का पूजन किया जाता है | इस साल चैत्र के नवरात्रे 6 अप्रैल से शुरू हैं | यह नौ दिन माता शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू धर्म में चैत्र से नया वर्ष माना जाता है | नवरात्रि के नौ दिनों में माँ शक्ति के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है |



चैत्र नवरात्र का महत्व :-
चैत्र नवरातों से हिन्दू धर्म में नए वर्ष के पंचांग की शुरुआत मानी जाती है | पुराणों के आधार पर माँ शक्ति का जन्म चैत्र में हुआ था | ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र में ही माँ शक्ति ने ब्रह्म देव को सृष्टि निर्माण करने के लिया कहा और राम जी का जन्म भी चैत्र की नवरात्री के नवमें दिन हुआ |

Article image (Courtesy : India Today )


React