Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Astrologyफेंगशुई में प्रयोग की जाने वाली चीज़ों का...

| Updated on March 5, 2019 | astrology

फेंगशुई में प्रयोग की जाने वाली चीज़ों का क्या महत्व है ?

1 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on March 5, 2019

भारत में फेंगशुई और वास्तु जैसे कई सारे उपायों का प्रचलन बड़ा ही बढ़ गया है | जिसके चलते लोग फेंगशुई के उपायों का प्रयोग करते हैं और उससे सम्बंधित चीज़ों को अपने घर में भी रखते हैं | फेंगशुई एक चीनी शास्त्र है, जो कि जल और वायु पर आधारित होता है | जिस तरह भारतीय वास्तु शाश्त्र में नकारात्मक असर ख़त्म करने के लिए जीवन में कुछ बदलाव होते हैं वैसे ही चीनी शास्त्र में कुछ चीज़ों का प्रयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और नकारात्मक शक्तियां ख़त्म होती है |
आइये जानते हैं फेंगशुई में प्रयोग की जाने वाली कौन सी चीज़ों का क्या महत्व है -

तीन सिक्के :-
कभी आपने किसी के घर के मुख्य दरवाजे पर देखा होगा तीन सिक्के लाल रंग के धागे में बंधे होते हैं | मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजें पर इन तीन सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांधने से घर में सुख सम्पदा बनी रहती है | इससे लक्ष्मी जी का आगमन होता है और लक्ष्मी जी सदैव के लिए घर में बनी रहती है | परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि सिक्के घर के अंदर की ओर होना चाहिए न की बाहर की ओर |

Article image (Courtesy : m.dabangdunia )

बांस का पौधा :-
चीनी शास्त्र में बांस का पौधा घर पर लगाना अच्छा और शुभ होता है | मान्यता के अनुसार बांस का पौधा घर में रखने से मनुष्य के जीवन में तरक्की और खुशियों का आगमन होता है | चीनी शास्त्र के अनुसार यह माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होता जाता है वैसे-वैसे जीवन में तरक्की और प्रगति में बढ़ोतरी होती रहती है |

Article image (Courtesy : newsstate )

चीनी मेंढक :-
आपको बता दें कि चीन में मेंढक को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है | जिसके चलते चीन में लोग घर के दरवाजे या दहलीज़ पर मेंढक के चित्र बनाते हैं | फेंगशुई में मेंढक इसलिए ख़ास होता है क्योकि इसके तीन पैर होते हैं और मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है | फेंगशुई के इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है |

Article image (Courtesy : destinoytarot )

विंड चाइम :-
अक्सर सभी लोग विंड चाइम अपने घर पर लगाते हैं , जो कि चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अंतर्गत आता है | घर के मुख्य दरवाजे पर लटकने वाली छोटी-छोटी घंटियाँ और उसकी आवाज घर से नकारात्मक प्रभाव को ख़त्म करता है और सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बनाए रखता है |

Article image (Courtesy : nari.punjabkesari )

मछलियां :-
वास्तु के आधार पर घर में मछलियां रखना बड़ा ही सौभाग्यशाली होता है | कुछ लोग अपने घर में डेकोरेशन के आधार पर एक्योरियम रखते हैं | एक्योरियम घर के मुख्य कमरे में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा और शुभ होता है | एक्योरियम कुल 9 गोल्डफिश होनी चाहिए जिसमें 8 सुनहरी और 1 काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए |

Article image (Courtesy : Punjab Kesari )


0 Comments