R
Dec 14, 2022health-beauty

किन बीमारियों का इलाज है कच्चा पपीता?

8
6 Answers

S
Jun 11, 2019

पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह बात तो हम सभी जानते है लेकिन कच्चा पपीता पके हुए पपीते से दस गुना लाभदायक है जिसके औषधीय गन सुन कर आप हैरानी में पड़ जायेंगे | वैसे भी आम तौर पर जब कभी कोई बीमार पड़ता है तो डॉक्टर भी उसे पपीता खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता हमारी सेहत के लिए वरदान समान होता है। इसमें मौजूद विटामिन हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते है कच्चे पपीते के फायदे के बारें में |


Article image

(courtesy-Your Store)

- डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए कच्चा पपीता रामबाण इलाज का काम करता है। इसका सेवन खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है, इसलिए डॉयबिटीज़ वाले मरीज़ कच्चा पपीता जरूर खाएं |

- वजन कम करने में फायदेमंद
आज हर तीसरा शख्स वजन कम करने की कोशिश में लगा है, और दिन प्रतिदिन वजन बढ़ना एक बड़ी बीमारी बनती जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चा पपीता वजन कम करने में भी कारगर है। इसके सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकालने में मदद करता है।
- यूरिन इंफेक्शन
अक्सर महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। कच्चा पपीता इससे राहत दिलाने में भी मदद करता है, और शरीर के विषेलें बैक्टीरिया खत्म करता है |


3
avatar
Sep 21, 2022

कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि कच्चे पपीता को पोषक तत्व का पावर हाउस कहा जाता है आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि कच्चे पपीता खाने से हम कौन-कौन सी बीमारियों से बच सकते हैं।

कच्चा पपीता का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र बिल्कुल तंदुरुस्त रहता है. इसलिए आप सुबह नाश्ते के रूप में कच्चा पपीता खा सकते हैं। इसके अलावा कच्चा पपीता वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है, कच्चे पपीते का सेवन पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।Article image

3
avatar
Sep 21, 2022

कच्चा पपीता खाने के फायदे कुछ इस प्रकार हैं-

कच्चा पपीता खाने से व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। क्योंकि, इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

कच्चे पपीते का रोजाना सेवन करने से मोटा व्यक्ति दुबला हो सकता है। क्योंकि,कच्चा पपीता वजन घटाने में बहुत ही सहायक होता है।

कच्चा पपीता का सेवन करने से हार्ट और कैंसर जैसी बीमारी दूर होती है।

कच्चा पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।Article image

3
avatar
Sep 22, 2022

आइए दोस्तों आज हम आपको कच्चे पपीता के बारे में बता रहे हैं कि यह किन किन बीमारियों का इलाज है।

वजन कम करने मे- यह एक ऐसा फल होता है जो हर जगह उपलब्ध होता है कच्चा पपीता खाने से वजन को कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर,विटामिन c, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो वजन कम करने मे हमारी मदद करते है.।

कच्चा पपीता का सेवन करने से कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारी दूर होती है।Article image

3
S
Dec 11, 2022

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा पपीता रामबाण इलाज का काम करता है। इसका सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। डायबिटीज के मरीजों क़ो कच्चे पपीते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए इससे डायबिटीज कंट्रोल होती है।


वजन क़ो कम करने के लिए कच्चा पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है इसके सेवन से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है। इसके लिए आप कच्चे पपीते को कदूकस कर के दही के साथ मिक्स करके खा सकते है, इसके अलावा आप कच्चे पपीते को सलाद की तरह भी खा सकते है यह बहुत फायदेमंद होगा।Article image

2
V
Dec 14, 2022

दोस्तों आप जानते ही होंगे पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यदि कोई कभी बीमार पड़ जाता है तो डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता शरीर के लिए कितना फायदेमंद है कच्चा पपीता खाकर हम कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कच्चा पपीता किन बीमारियों का इलाज है। कच्चा पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण होता है। कच्चा पपीता खून में शुगर की मात्रा कम करता है इंसुलिन को बढ़ाता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को कच्चा पपीता जरूर खाना चाहिए डायबिटीज को कम करता है वजन घटाने के लिए भी कच्चा पपीता उपयोगी है।

Article image

2