V
Vikas joshi· 6 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

गठिया को जड़ से खत्म करने का उपचार क्या है?

2
1.2K

Join this conversation

Sort By

गठिया (Arthritis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के जोड़ों (joints) में दर्द, सूजन, जकड़न और चलने-फिरने में परेशानी होती है। यह उम्र बढ़ने, खराब जीवनशैली, चोट, या शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण हो सकता है।

गठिया कई प्रकार का होता है:

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)
  • रूमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)
  • गाउट (Gout)

क्या गठिया को “जड़ से खत्म” किया जा सकता है?

सच्चाई यह है कि:
अधिकतर गठिया प्रकारों को पूरी तरह “जड़ से खत्म” करना मुश्किल होता है,
लेकिन इसे बहुत हद तक नियंत्रित (control) और दर्द-मुक्त (manage) किया जा सकता है।

सही इलाज, खानपान और जीवनशैली से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है।

गठिया का मुख्य उपचार

1. दवाइयाँ (Medicines)

डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली दवाएँ:

  • दर्द कम करने की दवा (Painkillers)
  • सूजन कम करने की दवा (Anti-inflammatory drugs)
  • यूरिक एसिड नियंत्रित करने वाली दवा (Gout में)

2. फिजियोथेरेपी (Physiotherapy)

  • जोड़ मजबूत बनाने के व्यायाम
  • दर्द कम करने की एक्सरसाइज
  • चलने-फिरने की क्षमता बढ़ाना

3. सही खानपान (Diet Control)

गठिया में डाइट बहुत महत्वपूर्ण है:

खाने योग्य चीजें:

  • हरी सब्जियाँ
  • फल
  • ओमेगा-3 युक्त भोजन (अलसी, अखरोट)
  • हल्का और घर का खाना

बचने योग्य चीजें:

  • ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना
  • जंक फूड
  • शराब और धूम्रपान
  • ज्यादा मीठा (गाउट में खासकर)

4. वजन नियंत्रण (Weight Management)

ज्यादा वजन जोड़ों पर दबाव डालता है, जिससे दर्द बढ़ता है। वजन कम करने से गठिया में बहुत राहत मिलती है।

5. घरेलू उपाय (Home Remedies)

  • हल्दी वाला दूध
  • गर्म पानी से सिकाई
  • हल्का योग और स्ट्रेचिंग
  • पर्याप्त आराम

6. सर्जरी (Severe Cases)

अगर जोड़ों की स्थिति बहुत खराब हो जाए, तो डॉक्टर joint replacement surgery भी करते हैं।

गठिया से बचाव

  • रोज हल्का व्यायाम
  • संतुलित आहार
  • शरीर को ठंड से बचाना
  • समय पर इलाज
  • लंबे समय तक बैठने से बचना

यहां एक और दिलचस्प विषय है जिसका आप आनंद ले सकते हैं: शरीर में होने वाले इन्फेक्शन के क्या कारण है ,बताइये ?

Answered by
D
Dr. Aarav GuptaBridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Updated on06/05/26
0

गठिया जिसे अर्थराइटिस के नाम से भी जाना जाता है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए यहां पर हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

अदरक का सेवन गठिया रोग के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि अदरक में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको इतना करना है कि रोज दिन में 3 बार पानी के साथ 6 चम्मच सोंठ, 6 चम्मच काली मिर्च का पाउडर, और 3 चम्मच जीरा पाउडर सभी चीजों को मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से गठिया रोग बहुत जल्द ही ठीक हो जाता है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/08/22
1

गठिया को जड़ से खत्म करने के कुछ घरेलू उपचार -

गठिया रोग मे जोड़ो मे दर्द, हड्डियों मे दर्द होता है ऐसे मे गठिया को जड़ से ख़त्म करने के लिए रोजाना अदरक खाने से बॉडी मे ब्लड फ्लो बढ़ता है और जोड़ो, हड्डियों का दर्द कम होता है।


गठिया रोग को जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना खाने के साथ कच्ची लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करने से धीरे -धीरे जोड़ो का दर्द कम हो जाता है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/07/22
1
मेरे अनुभव बताता हूँ जो कि हमारे आयुर्वेद गर्न्थो का सार है।

1;—-शाम को खिचड़ी बना कर 30 g सुद्ध देशी घी मिला कर खाएं

2;—-एरण्ड तेल (कॉस्टर आयल) 40 ml +5ml अदरक का रस मिला कर रात को 500 ml गर्म दूध के साथ सोते समय पियें।

3;—इसके बाद सुबह भी घी ,खिचड़ी ही खाएं।

4;—अब प्रति दिन नाप कर 7 ml एरंड तेल+2 g पिसी हुई सोंठ या 2 ml अदरक का रस मिला कर सोते समय गर्म दूध,के साथ कम से कम 40 दिन तक लगातार लें

एरंड तेल का स्वाद अछा नहीं होता है फिर भी लेना पड़ेगा


Answered by
S
View Profile
Answered on01/29/20
1

आजकल के समय में गठिया की बीमारी का नाम गंभीर बीमारियों में से आने लगा है।इसे आर्थराइटिस के नाम से भी जाना जाता है।पहले गठिया रोग ज्यादातर बुजुर्ग लोगों में ही होता था, किन्तु अब तो गठिया की समस्या नौजवानों में भी देखने को मिलती है। गठिया रोग मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है ,अस्तिसंधिशोथ और रुमेटी संधिशोथ। ये दोनों प्रकार की गठिया बहुत ही दर्द दायक होतीं। अगर साधारण भाषा में समझाया जाये तो यह जोड़ो का दर्द है जिसका समय पर इलाज नही किया गया तो यह बड़ी बीमारियों की जगह ले लेती है।तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बतातें है जिनसे आप इस बीमारी में राहत पा सकते है।

मेथी
छोटी सी मेथी में इस बड़ी बीमारी का इलाज छुपा है।आपको इस बीमारी से निजात पाने के लिए मेथी के हरे पत्तों को देसी घी में भून लें और फिर इन भुने हुए पत्तों को पीस कर थोड़ी मिश्री मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से छोटे लड्डू के बराबर की गोलियां बनाकर रख लें। अब गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को एक -एक लड्डू सुबह शाम सेवन करने को दें। इस का सेवन करने के बाद 300 से 400 ग्राम ठन्डे दूध का सेवन करें। यह एक अच्छा कर साधारण तरीका है जिसे कोई भी कभी भी इस्तेमाल कर सकता है।
 
लहसुन
गठिया से पीड़ित व्यक्ति को रोज़ाना 400 ग्राम दूध और 10 ग्राम लहसुन लेना है और उसके बाद लहसुन को छील कर टुकड़ेकर के ,दूध में मिलाकर तब तक उबालें जब दूध 100 ग्राम रह जाये। अब इस दूध को ठंडा कर लें। इस दूध का दस दिन सेवन करने से गठिया रोग खत्म हो जाता है।आप सही तरीके से इन नियमों को अपना कर इस बीमारी से राहत पा सकते हैं ।
Answered by
P
View Profile
Updated on05/28/26
1