मृत्यु ही एक ऐसा सच है जो सब लोग जानते तो अच्छे से हैं मगर जानबूझ कर अंजान बने रहते हैं. यह तो स्वाभाविक बात है कि जो इंसान पैदा हुआ है उसने एक ना एक दिन तो मरना ही है इस बात से तो हर कोई भली-भांति परिचित होता है.
मगर फिर भी इंसान अपनी जिंदगी को इस कदर संसार की मोह माया में फंस कर खराब कर देता है वह भूल जाता है कि उसने एक न एक दिन मरना है तो फिर यह कागज के नोटों के लिए इतनी मेहनत करने का क्या फायदा. तो फिर यह जिंदगी भर नौकरी करके पैसे कमाने का क्या फायदा. इन सभी बातों का जवाब तो हर इंसान के पास होता है मगर इन सब बातों को ध्यान में रखकर कौन चलता है इस बात को समझना जरुरी होता है. गुटका और तंबाकू के पैकेट के पीछे साफ-साफ लिखा होता है कि इसे खाने से कैंसर होता है मगर फिर भी मूर्ख लोग इसको खाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते. अपनी मौत को दावत खुद ही ऐसे इंसान देते हैं तो सोचिए इस दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन हुआ?
A
Apr 28, 2026•news-current-topics
जिंदगी का कौन सा सच है जो हर लोग इस बात से अनजान हैं?
1 Answers
React
P
Apr 28, 2026
React





