Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Jun 11, 2019others

अब्दुल कलाम ने ऐसा क्या काम क्या की सभी लोग इतना प्यार और सम्मान देते है?

1 Answers
React

B
@brijeshmishra8622Jun 11, 2019
पूरे भारत के लिए डॉक्टर अब्दुल कलाम ना केवल एक नाम है बल्कि यह गर्व की बात है की वह भारतीय है | वह बहुत बड़े वैज्ञानिक होने के बावजूद भी हमेशा जमीनी सच्चाई से जुड़े रहे | आज आपको उनके बारें में कुछ रोचक बातें बताते है जिनसे आपको भी मालुम चल जाएगा की उन्होनें ऐसा क्या किया है जिसके कारण सभी लोग इतना प्यार और सम्मान देते है उन्हें |
 
Letsdiskuss
 
 
- एपीजे अब्दुल कलाम को विज्ञान के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के नागरिक सम्मान के रूप में 1981 में पद्मभूषण, 1990 में पद्मविभूषण से नवाज़ा गया था |
 
 
- इतना ही नहीं बल्कि साल 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' से भी सम्मानित किया गया ।
 
 
- डॉक्टर अब्दुल कलाम वह पहले भारतीय व्यक्ति बनें जिन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में प्रक्षेपास्त्र बनाने का मौका मिला |
 
 
 
 
- डॉक्टर अब्दुल कलाम प्रथम वैज्ञानिक थे, जो राष्ट्रपति बने थे और प्रथम राष्ट्रपति भी रहे हैं, जो तमाम उम्र अविवाहित रहे |
 
 
- कलाम ऐसे तीसरे राष्ट्रपति रहे हैं जिन्हें 'भारतरत्न' का सम्मान राष्ट्रपति बनने से पूर्व ही प्राप्त हुआ है, अन्य दो राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉक्टर जाकिर हुसैन हैं।
 
 
- डॉक्टर अब्दुल कलाम का मानना था की नारी जाति ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है और उनके जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली दो महिलाएं थीं- एक उनकी मां और दूसरी प्रसिद्ध गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी।

 

0
1