Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Dec 25, 2025others

विश्व इतिहास का वह कौन सा बहुत बुरा व्यक्ति है जिसके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते?

1 Answers
0

K
@kandarpdave1975Dec 25, 2025

वैसे तो क्रूर शासको से इतिहास भरा पड़ा है। विश्व का शायद ही कोई देश ऐसा होगा जहाँ पर कोई भी वक्त में ऐसा कोई क्रूर शासक ना हुआ हो पर इनमे से ज्यादातर को इतिहास जानता है। चाहे वो रोमन सम्राट नीरो हो या चंगेज़ खान, तैमूर लंग हो या हिटलर, इन में से हर एक की कोई एक स्टाइल रही होती है जुर्म करने की पर अगर सिर्फ खुद के आनंद के लिए जुल्म करनेवालों को देखा जाए तो रूस का पहला राजा इवान द टेरीबल के आगे कोई नहीं टीक सकता।

यह राजा अपने शौख के लिए न सिर्फ जानवरो को बल्कि पुरुषो और महिलाओ एवं बच्चो को भी मरवा देता था। यहां तक की इस राजा ने अपने खुद के बेटे तक को नहीं बक्शा। लोगो को डुबाकर मार देना, ज़िंदा जला देना, पिट पिट कर मारना उसका शौक था। उस की शायद यह मनोस्थिति की वजह उसका बदकिस्मती से भरा बचपन था पर यह ऐसा राजा था जिसे बहुत ही कम लोग जानते है। कहा जाता है की उसने अपने दोस्तों तक को बेरहमी से मार दिया था। वैसे इस के द्वारा मारे जानेवालो की तादाद काफी और शासको से कम है पर जंगालियत में इस का नाम सब से ऊपर आता है।
0
0