Aug 26, 2023astrology

कलयुग में कौन सी चीज़ साथ हो तो आप भाग्यशाली कहलाते हैं ?

4
3 Answers

avatar
Apr 16, 2019

वर्तमान समय में लोग अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंचित रहते हैं , बेशक लोग ज्योतिष को वैसे न माने परन्तु जहाँ उन्हें अच्छे भविष्य की बात आती है वहाँ वो लोग ज्योतिष पर विश्वास कर ही लेते हैं । महात्मा विदुर नीति के अनुसार आपको बताते हैं कि कलयुग में ऐसी कौन सी चीज़ आपके साथ हो तो आप भाग्यशाली कहलाते हैं । महात्मा विदुर सम्पूर्ण वेद और शास्त्रों के ज्ञानी जिनके अनुसार मनुस्य के पास कुछ चीज़ हों तो वह भाग्यशाली होता है ।


ज्ञान :-
वर्तमान में मनुष्य के पास ज्ञान हो तो वह सबसे भाग्यशाली कहलाता है । धरती में एक ज्ञान ही है जो ऐसा धन है जिसको कोई चोरी नहीं कर सकता , और न ये किसी को दिया जा सकता है । मानव जीवन की सबसे बड़ी दौलत उसका ज्ञान है जिसकी सहायता से वो अपने जीवन में हमेशा उन्नति करता है और उसका भाग्य हमेशा उज्वल रहता है ।

कमाई का साधन :-
वर्तमान समाय में अगर आपको भग्यशाली कहलाना है तो इसके लिए आपके पास कमाई का साधन होना चाहिए । जिस व्यक्ति के पास आय का साधन होता है वह व्यक्ति दुनिया में सबसे भाग्यशाली होता है । जिसके पास जीवन में कमाई का कोई साधन नहीं है उसका भाग्य कभी उसका साथ नहीं दे सकता ।

बोली भाषा :-
एक भाग्यशाली मनुष्य की सबसे बड़ी खास बात यह है कि उसको हमेशा अपनी बोली पर नियंत्रण रखना चाहिए । जो इंसान मीठी बोली बोलता है उसका हमेशा अच्छा होता है क्योकि मनुष्य के पास दो में से एक चीज़ हो तो उसको सभी लोग पसंद करते हैं , या तो पैसा या फिर मीठी बोली । ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं ।

स्वास्थ :-
सबसे महत्वपूर्ण बात तो इंसान का स्वस्थ रहना । जो इंसान अपने जीवन में हर रोग से मुक्त है वह हमेशा भाग्यशाली कहलाता है । इंसान काम को लेकर तनाव लेता है, पारिवारिक तनाव में रहता है मगर इतने के बाद भी वह स्वस्थ है तो इसका अर्थ है कि वह दुनिया में सबसे भाग्यशाली है ।

Article image (Courtesy : Dainik Bhaskar )


2
avatar
Nov 27, 2022

आज हम आपके यहां पर बताएंगे कि इंसान के पास ऐसी कौन सी चीज साथ हो तो आप भाग्यशाली कहलाएंगे यहां पर हम आपको इसकी जानकारी देंगे।

वर्तमान समय में जिस इंसान के पास ज्ञान हो तो तो वह इंसान सबसे भाग्यशाली कहलाता है क्योंकि ज्ञान ही एक ऐसा चीज है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही किसी को दिया जा सकता है इसलिए जिसके पास ज्ञान है वह मानव संसार का सबसे बड़ा धनी व्यक्ति कहलाता है।

इसके अलावा जिस इंसान के पास मीठी बोली और पैसा होता है इंसान वर्तमान समय में सबसे भाग्यशाली कहलाता है।Article image

2
V
Aug 26, 2023

कलयुग की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी समय नहीं है कि वह परिवार वालों के साथ कुछ शांति के पल बिता सके लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको कलयुग में ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो आपके साथ हो तो आप भाग्यशाली कहलाएंगे यदि कलयुग में आपके पास अच्छा ज्ञान और धन है तो आप भाग्यशाली ही कहलाएंगे क्योंकि अच्छा ज्ञान होने पर आप किसी का भी मन मोह सकते हैं और धन होने पर आप को किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। आप जो चाहे ले सकते हैं।

Article image

2