Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyपिलाटे क्या है, और कैसे यह वज़न कम करने म...

| Updated on January 21, 2023 | health-beauty

पिलाटे क्या है, और कैसे यह वज़न कम करने में मददगार साबित होता है?

2 Answers
P

@poojamishra3572 | Posted on July 3, 2019

बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं ने अपना वज़न कम करने के लिए पिलाटे की मदद ली यह एक प्रकार की कसरत है जिसमें कुछ अलग तरीकों से वज़न घटने के लिए तरीके बताये गए है |

Article imagecourtesy-Women's Health


पिलाटे करने के लिए आप अपनी लेफ्ट तरफ बॉल रखकर बैठें और अपने लेफ्ट पैर को अपने सामने मोड़ें। आपका राइट पैर आपके पीछे की तरफ रहेगा। अपना लेफ्ट हाथ बॉल पर रखें, कोहनियों को थोड़ा सा मोड़ें और अपने कंधे की ऊंचाई तक अपने राइट हाथ को फैलाएं, इसके बाद बॉल को लेफ्ट से राइट की तरफ हाथ के पास ले जाएं। दो तीन सैकेंड के लिए रूकें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। अब एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ साइड में रखें और हथेलियां जमीन की तरफ। पैर सीधे। अब धीरे धीरे पैर को उठाने की कोशिश करें, तब तक जब तक आपके पैर के पंजे सिर के ऊपर जमीन की तरफ न पहुंच दाएं। अपने कंधों को रिलेक्स रखें और पैरों को सीधा। धीरे धीरे पुरानी अवस्था में लौट आएं।


Article image courtesy-FWD Life | The Premium Lifestyle Magazine

यहाँ तक बॉलीवुड अभिनेत्रियां जैसे ज़रीन खान, करीना कपूर, और कटरीना कैफ भी खुद को मेन्टेन रखने के लिए इसका सहारा लेती है |

Article imagecourtesy-News18.com


बॉलीवुड में पिलाटे के लिए सबसे उत्तम और सही ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला को माना जाता है | वह पूरे बहरत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रख्यात है |


Article image
courtesy -mtvindia.com
पिलाटे के लाभ -

- यह आपके सही कूल्हों का आकार देता है जो आपकी सुन्दरता पर असर डालता है।



- पिलाटे एक्सरसाइज की मदद से अविकसित कूल्हों के आकार में बदलाव किया जा सकता है और नियमित तौर पर पिलाटे एक्सरसाइज करने से आप कुछ ही हफ्तों में अपने वज़न में फर्क महसूस करेंगे |



- इस बात में कोई दो राहें नहीं है के हर प्रकार प्रकार का व्यायाम ही शरीर को मजबूत बनाता है, लेकिन पिलाटे एक्सरसाइज आपके शरीर को अन्य व्यायाम की तुलना में ज्यादा मजबूत बनाती हैं। इसे आप व्यायाम करने के साथ दिन ब दिन महसूस भी कर सकते हैं और आपकी प्रतिदिन की जिंदगी में सुधार आता है।


- पिलाटे आपकी मांसपेशियों को आकर्षक और मजबूत बनाने में मदद करती हैं | पिलाटे एक्सरसाइज करने से आपकी muscles पतली बनी रहती हैं, साथ ही आप लंबे और आकर्षक लगते हैं।


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 21, 2023

पिलाटे एक तरह की एक्सरसाइज है इस एक्सरसाइज को करने से आपकी बॉडी में मौजूद मसल्स को बैलेंस करने में मदद करती है साथ ही मसल्स को और स्ट्रांग और फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करती है। साथ ही वजन को कम करने में भी मदद करती है।

चलिए जानते हैं कि आखिर पिलाटे वजन को कम करने में कैसे मदद करती है।

यदि आप नियमित रूप से पिलाटे एक्सरसाइज करते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी कुलहों और बॉडी के आकार में फर्क दिखाई पड़ेगा। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक बॉल की आवश्यकता होती है।Article image

0 Comments