हाल ही में ओसाका में G 20 सम्मलेन का आयोजन हुआ है जिस में भारत का प्रतिनिधित्व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है। इस सम्मलेन में शामिल होने विश्व के बड़े बड़े नेता भी ओसाका पहुंचे हुए जिस में प्रमुख नेताओ में से एक नाम अमेरिकी प्रमुख डोनाल्ड ट्रम्प का है। इन दोनों नेताओ ने भी एक संयुक्त बैठक की और इस में ईरान, दोनों देश के द्विपक्षीय सम्बन्ध, 5 G और रक्षा विषयक मामलों पर विचार विमर्श किया।

सौजन्य: जागरण
ट्रम्प ने मोदीजी को एक बार फिर से चुनाव जितने पर बधाई दी और उनको देशका एक बहेतरीन नेता बताया। हाल में जब अमेरिका के ईरान के साथ सम्बन्ध बिगड़े हुए है और चीन के साथ भी ट्रेड वॉर चल रहा है, इस बैठक को बड़ा ही अहम् माना जाता है। वैसे इस मुलाकात से पहले ही ट्रम्प ने भारत को कुछ चीजों पर टेरिफ कम करने और रक्षा सौदे के लिए अपनी इच्छा प्रगट की थी और माना जाता है की इन दोनों नेताओ के बीच इन मसलो पर भी बात होगी पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस मुलाकात से दोनों देशो के बीच रिश्ते और भी मजबूत होने की उम्मीद है की जिससे दोनों देशो को और फायदा होगा।
