Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsब्रिटेन के शाही परिवार में आयी कौन सी ख़ु...
M

| Updated on May 7, 2019 | news-current-topics

ब्रिटेन के शाही परिवार में आयी कौन सी ख़ुशी?

1 Answers

@shyamakashyapa1923 | Posted on May 7, 2019

ब्रिटेन के शाही परिवार में एक बार फिर नन्हे शहजादे की किलकारियांं गूंज उठी हैं और प्रिंस हैरी और मेगन की पहली संतान उनके पहले बेटे ने जन्म ले लिया है | बकिंघम पैलेस के मुताबिक, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने बीते सोमवार को एक स्वस्थ और सुन्दर बेटे को जन्म दिया है | बच्चे का जन्म सोमवार सुबह 5:26 बजे हुआ था और ऐसा बताया गया है की बच्चे की तस्वीरें बुधवार को मीडिया के सामने जारी की जाएगी |

Article image (courtesy-wowt)
प्रिंस हैरी और मेगन की यह पहली संतान है, उनका पहला बेटा ब्रिटेन की 93 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ का आठवां पड़पोता है, शाही परिवार में जन्म लेने के बाद भी एक नियम के कारण इस नए सदस्य को प्रिंस का खिताब नहीं मिल पायेगा और उसे लॉर्ड का खिताब दिया जाएगा |

Article image (courtesy-HELLO! Canada)
ब्रिटेन के शाही परिवार को ले कर यह भी खबर है कि घर में आया नया सदस्य तुरंत प्रिंस घोषित नहीं किया जायेगा | बच्चे को प्रिंस घोषित करने के लिए महारानी एलिजाबेथ बाकायदा एक पेटेंट लेटर जारी करेंगी | हालांकि, अभी तक इस बात कि कोई पुष्टि नहीं हुई है कि प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे को प्रिंस विलियम के तीन बच्चों की तरह शाही उपाधि दी जाएगी या नहीं |

0 Comments