Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 4, 2019science-and-technology

साल 2019 में whats app पर कौन से नए फीचर आने वाले हैं ?

1 Answers
2

@rahulaobaraॉya6964Mar 4, 2019

जब भी सोशल मीडिया की बात होती है तो whats app यूज़र्स की सबसे पहली पसंद में से एक माना जाता है, और अब whats app अपने सभी यूज़र्स के लिए खुशखबरी ले कर आया है , साल 2019 में व्हाट्सप्प खूब सारेनए दिलचस्प और शानदार फीचर लाने वाला है |


Article image

(courtesy -NDTV Gadgets )

जानकारी के अनुसार सभी नए फीचर्स को अभीयूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया है , इन सभी को अभी बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया गया है, इन फीचर्स में डार्क मोड, प्राइवेट रिप्लाई, वेकेशन मोड, लिंक्ड सोशल मीडिया अकाउंट्स, इनलाइन इमेज और साइलेंट मोड जैसे शानदार फीचर्स को शामिल किया गया हैं।

इन सभी फीचर्स को जोड़ा जायेगा -

Article image (courtesy -Times Now )

WhatsApp Group Invitation
- अभी व्हाट्सऐप ग्रुप इनवाइट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि अब आपकी इज़ाज़त के बिना कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ नहीं सकता है, इस फीचर के जरिये यूजर इस बात का फैसला खुद ले सकेंगे कि उन्हें किसी ग्रुप में जुड़ना है और किस ग्रुप में नहीं।


Article image(courtesy -TechWafer )


Dark Mode
- इस फीचर के जरिये रात को चैटिंग करने से आपकी आँखों पर पड़ने वाली रौशनी ज्यादा नुकसानदेह नहीं होगी | इस फीचर को on करते ही चैटिंग बैकग्राउंड कलर ब्लैक हो जायेगा इससे यूज़र लम्बे समय तक बिना किसी परेशानी के चैटिंग कर सकता है |


Vacation Mode
-इस फीचर का इस्तेमाल इसके नाम से ही समझ आ जाता है, इस फीचर का इस्तेमाल आप तब कर सकते है जब आप कही बाहर घूमने गए हो और आप चाहते हो कोई भी आपको मैसेज कर के परेशान न करें तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते है | इससे आप बिना किसी डिस्टर्बेंस के आप अपनी वेकेशन मना सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और आइओएस दोनों प्लेटफार्म के लिए कर रहा है।

Article image (courtesy-IT KEEDA)
Fingerprint lock for chats
- इस फीचर का इस्तेमाल आप ऐप को लॉक करने के लिए कर सकते है, अब आपको एप लॉक के लिए थर्ड पार्टी ऐप को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा | इस फीचर से यह फायदा होगा कि WhatsApp आपके फिंगरप्रिंट से ही ओपेन हो जाएगा।


0
1