Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyसिर के जुए मारने के लिए क्या करना चाहिए?
image

| Updated on December 15, 2023 | health-beauty

सिर के जुए मारने के लिए क्या करना चाहिए?

7 Answers
logo

@komalsolanki9433 | Posted on November 9, 2021

बच्चों के सर मे जुए हो जाना बहोत बेकार होता है इससे वह काफि परेशान होते हैं और दिन भर सर खुजाते रहते है। आइए जानते हैं इससे निजात केसे पाये -

1- नारियल के तेल मे कपूर मिला के लगाने से जुए खत्म हो जाती हैं।

2 - एपल साइड वेनेगर को बाल मे लगा कर छोङ दे फिर सादे पानी से बाल धो ले।

3 - नींबू भी उपयोग कर सकते है।

4 - नीम की पत्तियो को पानी मे उबाल कर उस पानी आए बाल धोये।

5 - आलीव आयल, बादाम का तेल, टी ट्री आयल का उपयोग भी किया जा सकता है।

Article image

1 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on November 9, 2021

सिर से जुए निकालने के लिए बहुत से घरेलू उपाय है -

1. नारियल का तेल और 1-2 कपूर की टिक्की मिलाकर सिर मे तेल लगा कर कुछ देर छोड़ दे फिर देखे जुए मर जायेगे।

2.प्याज़ को पिसकर उसका रस निकालकर सिर मे लगाने से जुए और लीख पूरी तरह से खत्म हो जाते
है।

3.1-2 नीबू ले और उसमे नीबू का रस निकाल कर सिर मे लगाने से जुए पूरी तरह से मर जाते है और ऊपर से बालो मे रुसी होती है वह भी पूरी तरह साफ हो जाती
है।

4. नीम को तोड़ कर लाये और नीम की पतियों को पानी मे डालकर अच्छे से उबाले और वही पानी से बाल धोये जो भी जुए होंगे वह मर जायेगे रोजाना 1-5 हपते तक नीम की पतियों से सर धोने पर जुए मर जाते है ।

Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 22, 2021

सिर के जुए मारने के लिए कुछ घरेलू उपाय इस तरह से हैं :-

1) नीम की पत्ती :- नीम की पत्ती को उबालकर उसके ठंडे पानी से बाल धोने से जुएं मर जाते ।

2) प्याज :- प्याज को पीसकर सिर पर लगाने से जुए से छुटकारा पा सकते हैं ।

3) नारियल का तेल:- नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से जुए खत्म हो जाते हैं ।

4) बादाम:- रात को दो-चार बदाम भिगोकर रख दें फिर उसे पीस लें और सिर पर लगाने से जुए खत्म हो जाते हैं।

5) नींबू का उपयोग :- नींबू का उपयोग करने से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on July 6, 2023

बच्चो के सिर मे अक्सर बारिश के मौसम मे जुए पड़ जाते है तो जुए क़ो मारने के लिए सोंठ क़ो पीसकर पाउडर बनाकर पानी मे मिक्स करके बालो मे 30 मिनट तक लगाये रखने से बाल के जुए मर जाते है और फिर अपने बालो क़ो पानी से धो दे।

सिर के जुए मारने के लिए सबसे पहले लहसुन क़ो छिलकर पीसकर उसका रस निकालकर अपने बालो मे लहसुन का रस 1 घंटे तक लगा रहने से सिर के जुए मर जाएंगे।

Article image

1 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on July 7, 2023

दोस्तों आपने बहुत से लोगों के सिर में जुएं देखे होंगे या अवसर बरसात की सीन इन दिनों में अधिकतर दिखाई देते हैं आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि सिर के जुए मारने के लिए क्या करना चाहिए। सिर के जुए मारने के लिए तैयार का रस उपयोगी होता है रिसर्च से पता चला है कि प्याज के रस में एंटी माइक्रोबियल पाया जाता है जो जुएं को मारने का काम करता है।

Article image

1 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on November 1, 2023

अक्सर बरसात के मौसम में हमारे सिर पर पानी पड़ जाता है तो हमारे सिर पर जुएं पड़ जाते हैं। जुएं संक्रामक होते हैं जो एक व्यक्ति के सर से दूसरे व्यक्ति के सिर पर चलकर चले जाते हैं। जिससे लोग बहोत परेशान हो जाते हैं। हम आपको बताते हैं कि सर के जुयें कैसे भगा सकते हैं।

सिर के जुयें भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जुएं भगाने के लिए प्याज का रस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है इसके लिए आपको बस इतना करना है कि प्याज काट कर उसका रस निकाल लेना है और फिर हफ्ते में दो से तीन बार अपने बालों पर लगाना है कुछ ही दिनों में आपके बालों से जुएँ भाग जाएंगे।

दूसरा उपाय है लहसुन जी हां दोस्तों आपको लहसुन छील लेना है, इसके बाद लहसुन को पीसकर उसका रस निकाल लेना है और फिर इस रस को अपने बालों पर 1 घंटे के लिए लगाना है ऐसा करने से धीरे-धीरे करके आपके बालों से जुऐं भाग जाएंगे।

Letsdiskuss

1 Comments
A

@anjalipatel3903 | Posted on December 14, 2023

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे सिर के जुए मारने के लिए आपको किन उपायों को अपनाना चाहिए:-

सिरका:- सिर से जुए को निकालने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड की वजह से जुए मर जाते हैं। साथ ही इसके छोटे-छोटे अंडे भी पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं।

लेमन जूस:- सिर से जुए को निकालने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस खट्टा होता है जिसकी वजह से जुएं मर जाते हैं। और नींबू के रस को सिर पर लगाने से बालों से रूसी भी दूर हो जाती है।

टी ट्री ऑयल :- जुओ को मारने के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में परजीवों और उनके अंडों को नष्ट करने की क्षमता होती है । इसके लिए टी ट्री ऑयल की दो-चार बबूंदे रात को अपने बालों पर लगा ले और सुबह उठकर कंगी करें और मरे हुए जुओं को निकाल ले।

नमक और सिरके का घोल :- बालों से जुए निकालने के लिए आप नमक और सिरके का घोल भी अपने बालों पर लगा सकते हैं क्योंकि नमक में सोडियम क्लोराइड पाया जाता है जो जुओ को मारने के लिए काफी कारगर साबित होता है इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में तीन से चार चम्मच सिरका डालकर उसमें नमक मिला ले और अपने बालों पर स्प्रे करें कम से कम 2 घंटे तक इसे अपने बालों पर लगा रहने दे फिर सादे पानी से धो लें इससे आपके बालों के जुएं मर जाएंगे।

मेथी का पानी:- मेथी का पानी भी बालों के जुओं को मार कर नष्ट कर सकता है।मेथी में से कई सारे गुण होते हैं जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच मेथी को रात भर भिगोकर रख दें सुबह उठकर इसका पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाये करीब आधे घंटे बाद धो लें इससे आपके सिर के सारे जुए मर जाएंगे।

Letsdiskuss

0 Comments