S
Feb 21, 2022food-cooking

शिवरात्रि के व्रत में कुछ मीठा खाना हो तो क्या बनाना चाहिए ?

2
3 Answers

शिवरात्रि व्रत हो या कोई भी व्रत हो कुछ लोगफलहार जरूर करते हैं |अगर शिवरात्रि के व्रत के दिन आपको कुछ मीठा खाना हो तो आप कुट्टू के आटे का हलवा बना सकते हैं, जो बनाने में आसान हैं, और खाने में स्वादिष्ट भी |


सामग्री :-
कुट्टू का आटा - एक कटोरी
चीनी - आधा कटोरी
ड्राई फ्रूट :- आधा कटोरी (बारीक़ कटा हुआ )
घी - 2 चम्मच
सूखा नारियल - 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )

विधि :-
- सबसे पहले 2 कप पानी गरम करें और उसमें चीनी डालकर घोल लें, अब ठंडा होने रख दें |

- एक पैन में कुट्टू का आटा डालें और धीमी आंच में आटे को सिकने दें |

- जब आटा अच्छी तरह सिक जाए और उससे खुशबू आने लगे तो उसमें ड्राई फ्रूट डालें और उसको भी धीमी आंच में पकने दें |

- अब इसके बाद चीनी वाला पानी डालें और हलवे को ठीक से पकाएं और फिर सूखा कद्दूकस किया नारियल डाल दें |

- अब ऊपर से घी डालें और पुरे हलवे में मिला लें |

लीजिये तैयार है कुट्टू के आटे का हलवा |

Article image (Courtesy : maakirasoise )


1
S
Feb 19, 2022


शिवरात्रि 1मार्च 2022 को पुरे देश भर मे सब लोग इस दिन शिवजी के लिए व्रत रखते है, ऐसे मे मीठा खाना हो, तो हम साबूदाना खीर बना सकते है।


साबूदाना खीर बनाने के लिए समाग्री:-

साबूदाना 250ग्राम
चीनी 200ग्राम
दूध
काजू, बादाम (कटा हुआ )
केसर
1चम्मच इलायची पाउडर
घी

साबूदाना खीर बनाने की विधि :-

सबसे पहले गैस चूल्हा चालू करके कड़ाही मे घी डालकर साबूदाना को अच्छी तरह भून ले, फिर कुकर चढ़ाये और उसमे पानी डालकर चीनी डाले, फिर साबूदाना डालकर कुकर की फटकी बंद कर दे,1-2सिटी आने के बाद कुकर को उतार कर रख दे, अब उसमे दूध डाले और फिर काटे हुए काजू, बादाम, केसर, इलायची पाउडर डाले इस तरह से साबूदाना खीर बन कर तैयार हो जाती है।

Article image

1
avatar
Feb 20, 2022

शिवरात्रि का व्रत भारत देश के लोग बहुत ही श्रद्धा भाव से रखते हैं इस बार 2022 में शिवरात्रि का व्रत 1 मार्च को रखा जाएगा तो ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वे इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते हैं तो हम इस दुविधा को दूर करने के लिए आपको बताने जा रहे हैं जी आप शिवरात्रि के व्रत में किस चीज का फलाहार कर सकते हैं।

आप शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भाँग का भोग लगा सकते हैं और इसके बाद भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाने के बाद आप इसे पी सकते हैं यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह दूध से बना होता है।Article image

1