पीलिया आज के समय में एक बहुत ही सामान्य बीमारी हो गई है जो अक्सर बूढ़े और शिशुओं में अधिक देखने को मिल रही है। क्योंकि या तो उनके प्रति रक्षा प्रणाली कमजोर होती है या फिर अच्छे से विकसित नहीं हो पाती है इसी वजह से शिशु और वृद्धो में पीलिया की समस्या अधिक देखने को मिलती है यदि आपके घर में किसी को पीलिया की समस्या हो जाती है तो आपको क्या करना चाहिए चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं।
आपने देखा होगा कि जिन लोगों को पीलिया की समस्या होती है डॉक्टर अक्सर उन्हें गन्ने का रस और उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने के लिए सलाह देते हैं क्योंकि गाने के रस से पीलिया की बीमारी को बहुत ही जल्द ठीक किया जा सकता है।पीलिया हो जाने पर हमें उन फलों का अधिक सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है।








