komal Solanki's avatar
Updated on Oct 4, 2023health-beauty

गले की खराश दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

22
6 Answers

A
Answered on Oct 3, 2023

जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है।कई सारी बीमारियां भी अपने साथ लेकर आती है सर्दी जिनमें से एक बीमारी है गले की खराश की समस्या। जी हां दोस्तों गले की खराश होने पर हमें काफी दिक्कत आती है तो चलिए यदि आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो घरेलू उपाय के द्वारा आप इसे दूर कर सकते हैं।

गले की खराश को दूर करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक के बीच में दो से तीन बार गर्म पानी के साथ नमक मिलाकर गरारा करने से गले की खराश दूर होती है। और यदि आपके गले में किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया जमा होते हैं तो वह भी निकल जाते हैं।

गले पर इंफेक्शन होने पर हर्बल टी पीना काफी फायदेमंद साबित होता है।इस चाय को पीने से गले को गर्माहट मिलती है।और शरीर को इम्यूनिटी भी प्राप्त होती है।

Article image

11
avatar
Answered on Sep 30, 2023

गले की खराश दूर करने के लिए क्या करना चाहिए-

गले की इन्फेक्शन के लिए हर्बल टी पीना अच्छा ऑप्शन है।इस चाय से गले को गर्माहट मिलेगी, खराश कम होगी और शरीर को इम्यूनिटी मिलेगी तो अलग,अदरक की बिना दूध वाली चाय फायदेमंद होती है ।इसे बनाने के लिए अदरक के टुकड़ों को एक कप पानी में उबले और छान कर पिए। इसके अलावा कैमोमाइल और ग्रीन टी भी अच्छा असर दिलाती है।

गले की खराश के लिए आप लौंग का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं,इसे सादा चबाया जा सकता है।गर्म पानी में लौंग डालकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर लौंग की हर्बल टी बना सकते हैं। लौंग की हर्बल टी बनाने के लिए लौंग को एक कप पानी में उबाले और आधा चम्मच शहद डालकर छाने और पिए।

गले खराश होने पर एक कप पानी में तुलसी के पत्ते काली मिर्च, अदरक, हल्दी,गुड़, डालकर काढ़ा बनाकर पीने से गले की खराश मैं काफी आराम मिलता है।Article image

12
avatar
Answered on Dec 16, 2021

अक्सर देखा जाता है कि मौसम के बदलते ही हमारे गले में खराश होना आम बात है गर्मी के मौसम में कहीं धूप में जाना और आकर पानी पी लेना या कुछ ठंडा खा लेने से हमारे गले में खराश होने लगती है और अक्सर देखा जाता है कि घरों की सफाई करते समय हमारे गले में धूल कचड़ा मिट्टी आदि आकर जम जाती हैं जो हमारे गले में खराश होने लगती है और बात यह है कि खराब कोविड-19 के आम लक्षण में से यह एक है इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग दवाई का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन हम घरेलू उपाय के जरिए से हम अपने गले की समस्या को दूर करेंगे।

आयुर्वेदिक शास्त्र के अनुसार शहद को औषधि का दर्जा दिया जाता है और इसके साथ ही गले की खराश दूर करने में भी यह सहयोग है शहद में एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं जो गले की खराश जैसे मरीजों के लिए लाभकारी होता है इसे दिन में दो से तीन बार शहद का सेवन करने से हम गले की खराश जैसे समस्या दूर हो जाती है.।Article image

12
S
Answered on Dec 15, 2021

गले की खराश दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाया कर गले की खराश से राहत पा सकते है।

1.पानी मे नमक हल्दी डालकर पानी को गुनगुना कर ले तथा गुनगुने पानी से गरारे करने पर गले की खराश
दूर होने लगती है।

2.गले की खराश होने पर आप एक गिलास दूध मे एक चम्मच हल्दी डालकर पीने से गले खराश वजह से दर्द होता है, वह धीरे -धीरे ठीक होने लगता है।

3. एक चम्मच शहद को एक चम्मच नीबू रस मे मिलाकर पीने से गले की खराश और सुखी खांसी मे राहत मिलती है।

4.गले खराश होने पर एक कप पानी मे तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, अदरक, हल्दी, गुड़ डालकर कड़ा बनाकर पीने से गले की खराश मे काफ़ी आराम मिलता है।

Article image

12
avatar
Answered on Dec 15, 2021

गले में खराश या खासी हो जाने पर हमें निम्नलिखित घरेलू उपाय करने चाहिए,जो हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं.

- अगर किसी के गले में खराश हो जाए तो उसे नमक को गुनगुने पानी मैं डालकर कुल्ला करना चाहिए जिससेेेेेेेेेेेे उसकी खराश दूर हो सकतीहै.

- गले में खराश हो जाने पर हमें हल्दी वाला दूध पीना चाहिए जिससे हमारा गला साफ होता है.

- गले को ठीक करने के लिए अदरक, तुलसी पत्ता, लॉन्ग लाची, गुड वाली चाय पीनी चाहिए, जिससे हमारा गला खुलता है.Article image

12
avatar
Answered on Dec 15, 2021

गर्मी के मौसम में गले में खराश होना आम बात है। क्योंकि जब हम घर से बाहर निकलते हैं और धूप में जाते हैं तो उसके बाद घर आने पर हम तुरंत पानी पी लेते हैं या फिर कुछ ठंडा खा लेते हैं जिससे हमारे गले में खराश होने लगती है। या फिर घर की सफाई करते समय हमारे गले में धूल या कचरा चला जाता है जिससे हमारे गले में खराश होने लगती है। और गले में खराश होना कोरोना काल मे बहुत ही खतरनाक माना जाता है। हम आप को गले की खराश को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हम गरम पानी को नमक के साथ मिलाकर गरारे करने से हमारे गले को आराम मिलता है। इसलिए हमें दिन में तीन से चार बार नमक वाले पानी से गरारे करना है जिससे हमारे गले की खराश दूर हो जाएगी।Article image

12