मई और जून के महीने में बहुत गर्मी पड़ती है जिससे लोग यह कहते है आसमान से आग के गोले बरस रहे है | ऐसे में शरीर को लू और पानी की कमी से दूर रखना बहुत जरुरी है | इसलिए आज हम आपसे कुछ आसान से टिप्स शेयर करेंगे जिससे आप भी खुद को गर्मी से बचा सकते हो |
(courtesy-shafaqna)
- हमेशा अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रखें -
गर्मी के मौसम में बहुत जरुरी है की आपके पास पानी रहे, अगर आप बार - बार पानी पीते रहेंगे तो इससे आपको डीहाइड्रेशन जैसी समस्यां नहीं होगी |
- अपने साथ एक छोटा तौलिया, रूमाल या स्टाल जरूर रखें -
हमेशा ध्यान दें की आप अपने सतह इन चीज़ों का इस्तेमाल करें ताकि आप खुद को ढक सकें और कड़ी धुप से बचा सकें |
- पूरा दिन निम्बू पानी और नारियल पानी पिएं -
तेज़ गर्मी में आप खुद में ऊर्जा बनाएं रखने के लिए नारियल पानी और निम्बू पानी पी सकते है, इससे आपको लू नहीं लगेगी और गर्मी में कुछ राहत जरूर मिलेगी |



