S
Updated on Apr 25, 2023entertainment

गर्मियों में आकर्षक दिखने के लिए कौन से स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं ?

2
3 Answers

Updated on Nov 4, 2025

गर्मियों के समय सबसे बड़ी परेशानी है कपड़ों की , सबको अच्छा भी दिखना है और गर्मी से भी बचना है | इसके लिए आप कुछ स्टाइलिश कपड़ों को चुन सकते हैं, जिसको पहन कर आप अच्छे भी लगें और गर्मी से भी बच सकते हैं |

गर्मियों के लिए कुछ आकर्षक और स्टाइलिश कपड़े :-
 
-गर्मियों में अक्सर लोग शॉर्ट्स या छोटी ड्रेसेस पहनना पसंद करते हैं, परन्तु छोटी ड्रेस पहनने से सूर्य की किरणें सीधा आपकी स्किन पर लगती है जिसके कारण त्वचा समबन्धी कई तरह की बीमारी हो सकती है | गर्मियों में शॉर्ट्स या छोटी ड्रेसेस की अपेक्षा आप ढीले टी शर्ट, बॉयफ्रेंड फिट जींस, ढीले ट्रॉउजर पहन सकती हैं।
 
- गर्मी के समय में टाइट और फिट कपड़े न पहने तो ये आपके लिए बहुत अच्छा है | चूड़ीदार सलवार, टाइट जींस या टॉप, फिट कुर्ता की जगह आप स्कर्ट, बोहेमियन गाउन, लूज फिट टी शर्ट, फ्लेअर्ड पैन्ट्स पहन सकते हैं, यह गर्मी के लिए काफी कम्फर्टेबल रहेगा |
 
- वैसे भी समर वेडिंग सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में शादी के कपड़े के लिए आप कॉटन के पार्टी वेयर कपड़े ले सकते हैं |
 
- गर्मियों में सबसे महत्वपूर्ण होता है , रंगों और फैब्रिक्स का चुनाव | गर्मियों में अगर कॉटन के कपड़े पहने जाए तो ये ज्यादा अच्छा होगा | कॉटन में कई तरह के स्टाइलिश लुक वाले पार्टी वेयर कपड़े मार्किट में आ गए हैं आप उनका चुनाव कर सकते हैं |
1
S
Answered on May 18, 2022

गर्मी के मौसम मे आकर्षक दिखने के लिए आप ऐसे कपड़े पहने जो कपड़े लूज़ हो, और दिखने मे स्टाइलिश कपड़े हो ऐसे कपड़े पहने। गर्मी के मौसम मे लूज़ टी -शर्ट, और नीचे स्कल्ट पहन सकते है जो देखने अच्छा भी लगेगा और गर्मी भी नहीं लगेगी। इसके अलावा शॉर्ट ड्रेस,ढीली कुर्ती,पालाजो पहन सकते है, टी -शर्ट के साथ शॉर्ट कैफरी पहन सकते है जो देखने मे बहुत ही आकर्षक लगेगा और आप को गर्मी कम लगेगी आप कही पर भी शॉर्ट कैफरी पहनकर घूमने के लिए जायेगे तो कम्फर्टेबले रहेगा।

Article image

1
avatar
Answered on Apr 25, 2023

अक्सर गर्मी का मौसम होती है चाहे लड़का हो या लड़की इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें किस तरह के कपड़े खरीदना चाहिए ताकि वह स्टाइलिश नजर आए और उन्हें गर्मी भी ना लगे ऐसे मे चाहिए हम आपकी कुछ मदद करते हैं।

गर्मी के मौसम में आप को फुल स्लीव टी शर्ट पहननी चाहिए इससे आपको धूप ही नहीं लगेगी और आपका फैशन भी कम नहीं होगा।

इसके अलावा यदि आप गर्मी के मौसम में घर में रहते हैं तो आप किसी भी प्रकार का स्लीवलैस ड्रेस पहन सकते हैं इससे आपको गर्मी नहीं लगेगी और आप कूल भी नजर आएंगे।

Letsdiskuss

और पढ़े- वर्क प्लेस पर आकर्षक कैसे दिख सकते है?

1