बच्चो के पेट मे दर्द होने पर कुछ घरेलू उपायों क़ो अपनाना चाहिए -
•बच्चों के पेट दर्द होने पर हींग ही एक कारगर उपाय है,यह शरीर से गैसों को बाहर निकालने में सहायक होता है,पानी में थोड़ा सा हींग पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बच्चे की नाभि के आसपास लगाना चाहिए। इसके अलावा हींग के चूर्ण को जैतून के तेल में मिलाकर कुछ देर तक बच्चे के पेट की मालिश करने से पेट दर्द काफ़ी हद तक ठीक हो जाता है।
•शहद मे कार्बोहाइड्रेट, शुगर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, शहद क़ो हर्बल चाय में या गर्म पानी में मिलाकर बच्चों को पिलाने से कुछ मिनट बाद पेट दर्द कम हो जाएगा।






