Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyपीले दांतो को साफ करने के लिए क्या करें?
image

| Updated on May 29, 2024 | health-beauty

पीले दांतो को साफ करने के लिए क्या करें?

2 Answers
S

@sonamsingh1730 | Posted on December 25, 2023

बहुत से लोग अपने पीले दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं। क्या आप भी अपने पीले दांतों की समस्या से परेशान है यदि हां तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको पीले दांतो को साफ करने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिनको अपना कर आप अपने दांतों को हीरे के जैसे चमकदार बना सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का प्रयोग करके पीले दांतो को साफ किया जा सकता है:-

पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लेना है, और फिर इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस मिला लेना है, और फिर टूथब्रश की मदद से अपने दांतों की सफाई करना है। और इसके बाद 2 से 3 मिनट तक आप इसे अपने दांतों पर लगा कर छोड़ दे। इसके बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर ले।आपके दांतों को चमकदार बनाने के लिए बेकिंग सोडा काफी असरदार होता है।

नारियल का तेल भी काफी असरदार होता है दांतों को साफ करने के लिए:-

यदि आप चाहते हैं कि आपके दांतों से पीलापन है जाए तो आप नारियल का तेल प्रयोग में लाइए। इसके लिए आपको अपने हाथों की उंगलियों से दांतों पर नारियल का तेल लगाकर रगड़ना है। और फिर ठंडे पानी से कुल्ला कर लेना है। यदि आप ब्रश करना चाहे तो आप ब्रश कर सकते हैं। मैं आपको बता दूं कि नारियल के तेल में पाया जाने वाला लोरिक एसिड दांतों में प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और आपके दांतों को सफेद करता है।

इस प्रकार ऐसे बहुत से घरेलू उपाय हैं जिनको अपना कर आप अपने दांतों के पीले पन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यदि आप चाहे तो मेरे द्वारा बताए गए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

Letsdiskuss

0 Comments
M

@meenakushwaha2225 | Posted on May 29, 2024

कुछ लोगो क़े दाँत पीले रहते है तो ऐसे मे पीले दांतो से छुटकारा पाने क़े लिए कई लोग महंगे -महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन फिर भी उनके दाँत पीले ही रहते है, उसका कोई रिजल्ट नहीं मिलता है।

 

चलिए ऐसे मे हम आपको पीले दांतो की साफ करने क़े लिए कुछ देशी नुस्खे बताएंगे -

•जिन लोगो क़े दाँत पीले हो जाते है, तो दांतो का पीलापन दूर करने क़े लिए नीम की दातुन करने से दांतो का पीलापन दूर हो जाता है। क्योंकि नीम मे कई सारे औषधीय गुण पाए जाते है, जो दांतो क़ो मजबूत बनाते है। जिसके कारण दांतो का पीलापन दूर होता ही है, साथ ही दांतो मे कीड़े नहीं लगते है क्योंकि नीम कड़वी होती है और नीम की दातुन करने से मुँह से बदबू भी नहीं आती है।

 

Letsdiskuss

 

•पीले दांतो क़ो साफ करने का सबसे अच्छा देशी नुस्खा है कि आप एक चम्मच नमक मे एक चम्मच सरसो का तेल डालकर पेस्ट बनाकर दांतो मे 5-10मिनट तक रगड़ने से दांतो का पीलापन काफ़ी हद तक कम हो जाता है। यदि आप दांतो का पीलापन हमेशा क़े लिए दूर करना चाहते है, तो यह प्रकिया लगातार 1-2महीने तक करिये आपके दांतो का पिलापन हट जाएगा।

 

•दांतो का पीलापन दूर करने क़े लिए नारियल का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है, रुई की मदद से दांतो मे नारियल का तेल लगाकर 5-10मिनट तक रगड़ते रहने से दांतो का पीलापन कम होने लगता है। नारियल का तेल दांतो मे लगाने से दाँत साफ और चमकदार हो जाते है।

 

Article image

 

•पिले दांतो क़ो साफ करने क़े लिए 1-2 स्ट्रॉबेरी लें और स्टॉबरी क़ो अच्छे से मैश कर लें। फिर मैश स्टॉबरी क़ो दांतो मे 5-10मिनट लगाकर रखे, उसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर ले, आपके दांतो का पीलापन हट जाएगा क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मैलिक ऐसिड नामक नैचरल इन्जाइम पाया जाता है जो दांतो का पीलापन दूर करने मे मदद करता है।

 

 

0 Comments