संजय दत्तबॉलीवुड फ़िल्म के जाने माने अभिनेता और निर्माता है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और माँ नरगिस दत्त भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री थे। दोनो ही फिल्मी दुनिया के चाहिते कलाकार थे। संजय दत्त का पुरा नामसंजय बलराज दत्तहै।
माँ नरगिस की मौत के बाद संजय को नशे की लत लग गई थी। संजय ने कई फिल्मो मे काम किया और अभिनय से एक अलग पहचान बनाई।
संजय दत्त ने 1987 मे ऋचा शर्मा से शादी की । लेकिन 9 साल बाद ऋचा की मृत्यु हो गई। संजय और ऋचा की एक बेटी त्रिशालाहै जो अमेरिका में रहती है।संजय ने दूसरी शादी मॉडल रिया पिल्लई के साथ की लेकिन दोनो की एक मत ना होने के कारण दोनो ने तलाक़ ले लिया।
फिर संजय ने तीसरी शादी मान्यता से की । मान्यता और संजय की दो जुड़वा बेटियां है।
इन सब से अलग संजय दत्त का एक किस्सा और है। सन् 1993 मे संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था। संजय दत्त को मुंबई में लगातार बम विस्फोट और एके -56 राइफल जैसे हथियारो को रखने के जुर्म में उन्हे 5 साल 60 महीने की सजा सुनाई गई थी। संजय दत्त को यरवदा जेल में रखा गया था।
जेल मे संजय रेडियो जाकी का काम भी करते थे। नियमित योग और मेडिटेशन के जरिये संजय एक अलग ही व्यक्ति के रूप में जेल में रहे। उनके इसी अच्छे व्यवहार के कारण उन्हे जेल से सजा की अवधी के पहले ही रिहा कर दिया गया था।
जेल के अंदर भी एक ओपन जेल होती है। जहाँ अच्छे व्यवहार वाले कैदियो को रखा जाता है। संजय दत्त को भी वही रखा गया था। वहाँ कैदी खेती, बुनाई, खाना बनाना आदि काम करवाये जाते है। इसके अलावा हैंडलूम मिलभी है। जहा 5000 से ज्यादा कपड़े रोज़ बनाये जाते है। इन सभी कामो के लिए कैदी को पैसा मिलता है। संजय दत्त भी इन्ही सब कामो को किया करते थे।






