S
Updated on May 1, 2019others

1 मई से SBI के कौन से नियम में बदलाव होगा ?

2
1 Answers

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI बड़े saving account डिपॉजिट और लोन के लिए कुछ नई ब्याज दर व्यवस्था ला रहा है | इस बारें में SBI ने मार्च 2019 में घोषणा की थी और बताया था कि 1 मई 2019 से बैंक 1 लाख रुपए ये ज्यादा बैलेंस वाले account को और शॉर्ट टर्म लोन को RBI की रेपो रेट से लिंक कर देगा।


अगर इस बात को आसान शब्दों में कहा जाए तो saving account और Short term loan होने पर ब्याज दरों में RBI के रेपो रेट में बदलाव होते ही खुद से ही बदलाव हो जाएगा | आइए जानते हैं 1 मई से SBI के कौन से नियम में बदलाव होगा :-

- फरवरी और अप्रैल महीने में RBI ने लगातार रेपो रेट में कटौती की है, जिसके बाद वर्तमान में रेपो रेट 6 प्रतिशत हो गया है।

- SBI सेविंग अकाउंट ने 1 लाख रुपए तक के डिपॉजिट सेविंग अकाउंट में 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर देने का नियम निकला है |

- 1 मई से RBI की रेट पॉलिसी को लागू करने के लिए 1 लाख रुपए से ज्याद लिए गए लोन को रेपो रेट से सीधा लिंक किया जाएगा।

- SBI लोन पर रिस्क प्रीमियम चार्ज करेगी और ये चार्ज रिस्क प्रीमियम लोन पर आधारित होगा |

Article image (Courtesy : Inc42 )


1