P
Jul 31, 2022health-beauty

सर्दी के समय दही के साथ क्या मिलाकर खाने से स्वास्थ को लाभ होगा ?

3
2 Answers

S
Jan 10, 2019
सर्दियों के समय में दूध और दही का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है न क्योकि दही जैसे पदार्थ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं , दही को हमेशा से ही प्रोटीन और विटामिन का भण्डार माना जाता हैं | दिन के भोजन में एक कटोरी दही जरूर खाना चाहिए , क्योंकि हमारे वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं की एक कटोरी दही हमारे शरीर में 25% प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता हैं |


Article image


आइए बताते हैं की सर्दी के समय दही के साथ क्या मिलाकर खाने से स्वास्थ को लाभ होगा -

- नियमित रूप से दही खाने से शरीर में कभी भी अर्थराइटिस जैसी बीमारिया नहीं होती हैं |

- दही के साथ इसबगोल और चावल मिला कर खाने से दस्त की समस्या में आराम मिलता हैं |

- सर्दियों में बालो में रूसी की परेशानी बढ़ जाती हैं इसलिए बालो में दही और मीठा सोडा मिला कर लगाने से बालो में रूसी की परेशानी खत्म हो जाती है |

- सर्दियों में दही में एक हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता हैं |

- दही में हींग व जीरे का छौंक लगा कर खाने से जोड़ो के दर्द में लाभ होता हैं और यह सेहत के लिए भी पौष्टिक हैं |

- सर्दियों में मेथी के साग में दही मिलाकर खाने से शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं |

- शरीर में बदबू को खत्म करने के लिए नहाने से पहले दही और बेसन का लेप लगाकर नहाना चाहिए इससे पसीना नहीं आता हैं |
1
avatar
Jul 31, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सर्दी का मौसम आते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं ऐसे में यदि सर्दी के मौसम में आप दही के साथ मेरे द्वारा बताए गए चीजों का सेवन करेंगे तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक फायदे मिल सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप सर्दी के मौसम में दही के साथ क्या-क्या सेवन कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम में दही के साथ आप मेथी का साग मिलाकर सेवन करने से शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहता है।

सर्दी के मौसम में यदि आप रोजाना एक चम्मच दही के साथ एक चम्मच हल्दी का पेस्ट मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।

इस प्रकार सर्दी के मौसम में दही के सेवन के अनेक फायदे हैं।Article image

1