A
Updated on May 22, 2019entertainment

कब शादी करने वाले है वरुण धवन और नताशा दलाल?

6
1 Answers

Answered on May 22, 2019
बॉलीवुड के चुलबुले एक्टर वरुण धवन सुर्खियों का हिस्सा बनें हुए है क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से अब शादी करने वाले है, और वह नताशा दलाल और अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुल कर बात करते हैं। अक्सर नताशा दलाल को वरुण धवन के परिवार के साथ हैंगऑउट करते देखा जाता है।
Article image (courtesy-bizasialive)


देर से ही सही पर वरुण धवन अपने और नताशा के रिश्ते पर अब सबके सामने खुल कर बात करने लगें हैं। हालांकि वरुण धवन इस बात का हमेशा जिक्र करते थे कि उनकी शादी को लेकर अभी कोई योजना नहीं है इसलिए इसकी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गयी है।

Article image (cour-BollywoodShaadis)

हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और नताशा दलाल इस दिसंबर की सर्दियों में शादी की योजना बना रहे हैं। यह कपल डेस्टिनेशन वेडिंग का भी प्लान कर रहा है, इसके लिए परिवार वाले गोवा के बारे में प्लान कर रहे हैं।

Article image (courtesy-thenews)
पूरा धवन और दलाल परिवार इस शादी के लिए काफी उत्साहित है, इसलिए सभी इस शादी को काफी धूमधाम से करने की योजना बना रहें हैं। इस बात की खबरें हैं कि गोवा में होने वाली वरुण और नताशा की शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाएगा।

3