ग्रीन टी का सेवन कब नहीं करना चाहिए? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Himani Saini

| पोस्ट किया |


ग्रीन टी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?


16
0




| पोस्ट किया


वर्तमान समय में आधे से भी अधिक लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। क्योंकि ग्रीन टी पीने से हमें कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं। लेकिन इसे गलत समय पर पिया जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रीन टी कब पीनी चाहिए और इसे पीने का सही समय क्या है।

मैं आपको बताऊंगी कि ग्रीन टी का सेवन कब नहीं करना चाहिए और कब करना चाहिए पूरी जानकारी देने वाली हूं:-

भूल कर भी खाली पेट ग्रीन टी का सेवन न करें :-

मैंने देखा है कि बहुत से लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी पीकर करते हैं। लेकिन ऐसा करना हमारे लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। मैं आपको बता दूं कि आप कभी भी खाली पेट ग्रीन टी का सेवन न करें। यदि आप खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ खाने के 1 घंटे बाद ही ग्रीन टी का सेवन करें।

खाना खाने के तुरंत बाद ना पिए ग्रीन टी :-

यदि आप खाना खाते वक्त या उसके तुरंत बाद ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। और हां ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि जो लोग ग्रीन टी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं उनके शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया हो जाता है।

यदि आप ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं तो नुकसानदायक हो सकता है :-

मैंने देखा है कि कई बार लोग वजन घटाने के लिए दिन में चार से पांच बार ग्रीन टी का सेवन करते हैं। इससे आपकी सेहत पर काफी नुकसान पड़ता है क्योंकि एक कप ग्रीन टी में 24 से 25 मिलीग्राम कैफीन पाया जाता है। ऐसे में यदि आप दिन में 4 से 5 कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है। जिसकी वजह से अनिद्रा,डायबिटीज, बेचैनी और चक्कर जैसी समस्या हो सकती है।

नोट :- ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Letsdiskuss


6
0

');